प्रदेश

सागर में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत

बहेरिया थाना क्षेत्र में चनाटोरिया के पास हादसा, कार के उड़े परखच्चे; बस चालक मौके से फरार

सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास एक यात्री बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

                     प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बहेरिया स्थित पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने के बाद मुख्य मार्ग पर पहुंची ही थी। इसी दौरान जबलपुर की ओर से आ रही एक यात्री बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद कार सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा उतरी। हादसे के बाद बस चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है।हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मकरोनिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। तीन कार सवारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

मृतकों में सागर के दो कारोबारी

हादसे में जान गंवाने वालों में सागर जिले के दो कारोबारी भी शामिल हैं।

  • प्रशांत जैन (46) — बंडा निवासी, एसी और कूलर के कारोबारी।
  • निर्मल उर्फ मुन्ना जैन (62) — रामपुरा वार्ड निवासी, कृषि उपकरणों के कारोबारी।
  • विकास (43) — पिता जगदीश कुमार, हरियाणा निवासी।
  • चौथा मृतक — हरियाणा निवासी बताया जा रहा है, जिसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

परिजनों के अनुसार प्रशांत जैन के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं निर्मल जैन के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं तथा दोनों बच्चे डॉक्टर बताए गए हैं।हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार हरियाणा पासिंग की बताई जा रही है। पुलिस अब हादसे के कारणों, बस की रफ्तार और चालक की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।एक पल की टक्कर ने चार परिवारों की जिंदगी बदल दी। अब पुलिस जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस भीषण हादसे के पीछे असली वजह क्या थी।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

5 hours ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

1 day ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

1 day ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

1 day ago

हिरासत में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…

2 days ago

यूजीसी के नियमों पर सरकार का यू-टर्न! विरोध के आगे झुकी केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…

2 days ago