हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : मोदी का रथ और जावली वार रूम

उमा भारती का पूरे चुनाव अभियान में एक स्थाई डायलॉग होता था “आप सत्ता परिवर्तन करें हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे” उमा भारती ने जिस रथ पर अपनी संकल्प यात्रा आरंभ की वह वातानुकूलित वाहन पहले नरेंद्र मोदी की गुजरात में की गई गौरव यात्रा में उपयोग हो चुका था हालांकि यात्रा के पहले कुछ चरण उमा भारती ने महाराष्ट्र के गोपीनाथ मुंडे द्वारा उपलब्ध कराए गए रथ पर संपन्न किए लेकिन वह वाहन मध्यप्रदेश की तब की  बेहद जर्जर सड़कों के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया चंबल क्षेत्र में तो रथ टकराकर क्षतिग्रस्त भी हो गया रथ बदलने का कारण यह भी था कि नरेंद्र मोदी वाले रथ का उपयोग कर पहले पंजाब में प्रकाश बदल ने चुनाव जीता था ।

कृपया यह भी पढ़ें – 

प्रदेश के प्रभारी अरुण जेटली का मानना था कि रथ का गौरवशाली इतिहास मध्यप्रदेश में उपयोगी रहेगा जिस पर चढ़कर पंजाब और गुजरात में सरकारें बनी उसी रथ का उपयोग अंततः उमा भारती ने किया रथ के अलावा चुनावी रणनीति बनाने के लिए एक वार रूम बनाया गया नाम दिया गया जावली . महाराष्ट्र में उस जगह का नाम जावली है जहां शिवाजी ने औरंगजेब के सेनापति अफजल खान को धोखे से मारा था तब के विभाग प्रचारक अनिल दवे के नेतृत्व में जावली की टीम दिग्विजय सिंह से निपटने के लिए प्रतिदिन की रणनीति बनाती थी।  जावली वार रूम में अतुल जैन, शैलेंद्र शर्मा ,भारत भूषण, सत्यजीत चतुर्वेदी, दिलीप सूर्यवंशी ,विजेश लुणावत एवं गुजरात के जीतू मेहता थे यह टीम राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय का काम भी करती थी।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

2 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

6 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

1 day ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

3 days ago