राजनीतिनामा

राहुल पर रार, तकरार और वार

मानहानि के एक केस में 2  साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का आदेश निकलते ही सियासी पारा गरमाने लगा है कांग्रेश जहां सड़कों पर उतर आई है वही भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। दरअसल 2019 में कर्नाटक की एक सभा में राहुल गांधी ने कहा कि सभी चोरों का सर नेम मोदी क्यों होता है इस बयान पर सूरत की अदालत में चल रहे मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई और दूसरे दिन ही राहुल की दी इसके बाद देश के साथ-साथ प्रदेश में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए राजधानी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को कांग्रेसियों ने रोका और जमकर नारेबाजी की शाम को एनएसयूआई ने मशाल रैली निकाली इंदौर, जबलपुर ,ग्वालियर सागर में भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह महिला कांग्रेस नेत्री एवं कांग्रेस जनों के साथ लोकतंत्र बचाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समीप आज मुंह पर ताला लगाकर प्रदर्शन करेंगी पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ खबर मिलते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी है।
                                  जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है उसे स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है पूर्व कांग्रेस लग गई है। संसद सदस्यता लोकसभा में खत्म कर राजनैतिक होने वाले षड्यंत्र को कामयाब नहीं  अध्यक्ष अरुण यादव का कहना है सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हम इन से लड़ेंगे और जीतेंगे आज का दिन देश में काला दिवस के नाम से जाना जाएगा वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा की राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र पर कुठाराघात है उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के सच बोलने से डरती है उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ खड़ा हे कांग्रेश भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेगी और लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ होने देगी। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि राहुल की सदस्यता समाप्ति पर झूठ बोल कर देश को गुमराह कर रही है कांग्रेश कानून एवं विधि के अनुसार सदस्यता समाप्त करने का निर्णय वह है झूठ बोलना कांग्रेश पार्टी उसके नेताओं की आदत है इस मामले में भी झूठ बोल कर देश को गुमराह करना चाहती है कांग्रेश पार्टी जबकि राहुल गांधी की संसद के सदस्यता समाप्त करने का फेसला है वह संविधान सम्मत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो जैसा करेगा राहुल गांधी ने जेसा किया है वेसा अब उनको भरना पड़ेगा। कुल मिलाकर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के मामले में देश के साथ-साथ प्रदेश में भी सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर रार तकरार और एक दूसरे पर बयानों की वार करने की होड़ लग गयी है।

व्यक्तिगत विचार आलेख

श्री देवदत्त दुबे  जी  ,वरिष्ठ पत्रकार  एवं राजनैतिक विश्लेषक मध्यप्रदेश  ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago