कर्तव्य - अधिकार

मानव अधिकार आयोग का ‘‘तीन मामलों में संज्ञान’’


‘‘तीन मामलों में संज्ञान’’

मप्र मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने ’तीन मामलों में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

गढ्ढे में डूबने से दस साल के मासूम की मौत

भोपाल शहर के गोविंदपुरा थानाक्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में रेलवे कोचिंग संस्थान के पास पानी के गढ्ढे में डूबने से दस साल के मासूम की मौत हो गई। घटना बीते गुरूवार की है। करीब एक घंटे बाद एम्स हास्पिटल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिये मर्चुरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक माझी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने विश्वकर्मा नगर में रहता था। बच्चों ने बताया कि वह एक गहरे गढ्ढे में मछली पकड़ने गया था, तभी उचानक उसी गढ्ढे में गिर गया। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर मृतक के वैध वारिसों को शासन की योजनानुसार मुआवजा राशि दिये जाने के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

हफ्ता न देने पर कंडक्टर से मारपीट, बस में तोड़फोड़

भोपाल शहर के अयोध्यानगर थानाक्षेत्र में अर्जुन नगर चैराहे पर बीते रोज कुछ बाईक सवार बदमाशों ने बीसीएलएल के बस कंडक्टर से हफ्ता मांगा। बस कंडक्टर ने इंकार कर दिया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुये पत्थर से बस के कांच फोड़ दिये। बस पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गई। वे दहशत में आ गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही एवं सुरक्षित बस संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

रिश्वत दी, फिर भी एरियर नहीं निकला तो कर्मचारी ने फांसी लगाई

नीमच जिले के मनासा बीआरसी केन्द्र में एक कर्मचारी ने पेड़ से गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ने एरियर के दस लाख रूपये निकालने के लिये बाबू को 60 हजार रूपये रिश्वत भी दी। इसके बाद भी एरियर राशि नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या कर ली। बीते गुरूवार की सुबह चैकीदार ने जब बीआरसी केन्द्र का ताला खोला, तो पेड़ से अर्जुन सिंह (54 वर्ष) फांसी पर लटका था। मृतक अर्जुन की पदस्थापना आंतरीमाता हायर सेकेंडरी स्कूल में भृत्य के पद पर थी। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं एसपी नीमच से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में एक माह में जवाब मांगा है।

विडिओ समाचार

https://youtube.com/shorts/NE_Im7H8ptg

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago