लोकतंत्र-मंत्र

लेखापाल की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम, मंत्री राजपूत के आश्वासन के बाद समाप्त किया विरोध प्रदर्शन

 दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ, जांच कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

नगर परिषद के लेखापाल हेमराज कोरी (उम्र 57) की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को राहतगढ़ में मृतक के परिवारजनों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों व राहतगढ़ के लोगों द्वारा चक्काजाम किया गया। जाम की सुचना मिलते ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। मंत्री राजपूत ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात की, उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री राजपूत ने परिजनों को समझाइश देकर शांतिपूर्वक जाम को खुलवाया। पीड़ित परिजनों ने मंत्री राजपूत को बताया कि हेमराज कोरी लेखपाल के रूप में नगर परिषद में पदस्थ थे। सत्येंद्र जैन नामक युवक द्वारा आरटीआई लगाकर लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही उनसे लगातार पैसों की मांग करता था। परिजनों और कर्मचारियों ने सत्येंद्र जैन पर आरटीआई के नाम पर 40 लाख रुपए की मांग का आरोप लगाया, जिसके दबाव में और मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर नगर परिषद के लेखपाल हेमराज ने आत्महत्या की। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों, नगर परिषद कर्मचारियों और राहतगढ़ के हजारों नागरिकों ने फर्जी तरीके से आरटीआई लगाकर डरा धमका कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सत्येंद्र जैन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ बात की एवं मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिजनों की मांगों को सुना, एवं उन्हें अस्वस्थ किया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवारजनों से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार और राहतगढ़ के लोगों के साथ हूं। परिवार जनों के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री राजपूत ने एसडीएम और टीआई को सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उसके द्वारा दायर आरटीआई की जांच करने के निर्देश दिए, ताकि फर्जी प्रकरणों का खुलासा हो सके।मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवार जनों को आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मंत्री राजपूत के आश्वासन और समझाइश के बाद पीड़ित परिवारजनों और लोगों ने जाम समाप्त किया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि जांच के बाद सत्येंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए राहतगढ़ से उनके पैतृक निवास तक नगर परिषद कर्मचारियों, परिजनों और स्थानीय लोगों के लिए एक बस की व्यवस्था की, जिससे लोग अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष पप्पू तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रियांक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जाहिर कुरैशी, ऋषभ ओसवाल सहित प्रतिनिधि, कर्मचारी मौजूद रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

5 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago