जीवन शैली

DTAB प्रस्ताव के खिलाफ एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का ज्ञापन

केंद्र सरकार से सिफारिश निरस्त करने और होलसेल दवा लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की मांग यह प्रस्ताव जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है :-अमित तिवारी

सागर। एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को ज्ञापन भेजकर ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने कहा है कि सक्षम व्यक्ति की योग्यता और औषधि एवं प्रसाधन नियम 1945 के नियम 64 में संशोधन का प्रस्ताव पंजीकृत फार्मासिस्टों के अधिकारों को कमजोर करने वाला है। ज्ञापन में मांग की गई है कि होलसेल दवा व्यापार के लाइसेंस हेतु फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को सुनिश्चित किया जाए। संगठन का कहना है कि आधुनिक और प्रभावशाली दवाओं के सुरक्षित भंडारण, वितरण और उपयोग के लिए प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि यह प्रस्ताव लागू हुआ तो दवाओं का व्यापार सामान्य वस्तुओं की तरह होने लगेगा, जिससे जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। संगठन ने WHO और GPP (गुड फार्मेसी प्रैक्टिस) मानकों का हवाला देते हुए कहा कि दवा वितरण व्यवस्था प्रशिक्षित पेशेवरों के हाथ में रहनी चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश में लाखों पंजीकृत फार्मासिस्ट उपलब्ध हैं, इसलिए फार्मासिस्टों की कमी का तर्क उचित नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश प्यासी, वीरेंद्र उदेनिया, उमेश तिवारी, करण ठाकुर, राममिलन ढिमोले, बंटू ठाकुर, गोटीराम पटैल,हिर्देश हजारी और ब्रजेश प्रजापति भी मौजूद रहे। ज्ञापन सागर संभाग प्रभारी अमित तिवारी के नेतृत्व में प्रेषित किया गया। एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि DTAB की सिफारिश को तत्काल निरस्त किया जाए और फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा की जाए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

14 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

21 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago