नई दिल्ली – भारतभवः
देशभर में मानसून अब राहत नहीं, बल्कि बड़ी आफत बनता जा रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई राज्यों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं बाढ़ ने शहरों को पानी-पानी कर दिया है, तो कहीं भूस्खलन और इमारतें ढहने से लोगों की जान पर बन आई है।सबसे दर्दनाक तस्वीर केरल के वायनाड से सामने आई है, जहां भीषण भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की।इस बीच मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए देश के 23 राज्यों में गुरुवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
महाराष्ट्र में बारिश ने कहर बरपा दिया। पुणे में कचरे का विशाल ढेर एक तीन मंजिला इमारत पर जा गिरा, जिससे कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। आशंका है कि 16 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। देर शाम तक एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन का राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा।वहीं खंडाला में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है।बारिश का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला। रोहिणी इलाके में निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।उधर गुजरात का सूरत शहर भी रिकॉर्डतोड़ बारिश से जूझ रहा है। महज 36 घंटे में 19 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसने 85 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले जुलाई 1941 में यहां 18 इंच बारिश हुई थी।सूरत में हालात इतने बिगड़ गए कि बाढ़ का पानी एक बड़े शॉपिंग मॉल की पूरी मंजिल तक पहुंच गया। करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। करंट लगने, पेड़ गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने अब तक करीब 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।फिलहाल मौसम विभाग की चेतावनी साफ है—अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। #mansoon #heavy rain #bhartbhvh # Rain Spells
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के तीन दिन निकल जाने के…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी…
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक ऐसा किरदार हैं जिनका आकलन करने में अक्सर…
भारतीय लोककला की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल कलाकार नहीं, बल्कि…
भोपाल भारतभवः दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार उम्मीदवार के…
सागर में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी को बांदरी पुलिस ने दो साल पुराने…