खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा खुरई किला प्रांगण स्थित डोहेला मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के अभिषेक और मां बीजासन की पूजा अर्चना के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ शुरू हो गया। पहले दिन प्रसिद्ध गायक शिवभक्त पद्मश्री श्री कैलाश खेर की प्रस्तुति ने किला मैदान मैदान में मौजूद लगभग एक लाख दर्शकों को झूमने पर मेंबर कर दिया। अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई का किला खंडहर बन चुका था हमने इसे ईडन गार्डन स्टेडियम की तरह हरी घास और सौंदर्य से भर दिया है। आज यह बड़ा पर्यटन स्थल है, खुरई की सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का केंद्र बन गया जिससे सैकड़ों परिवारों की आर्थिक व्यवस्था सुनिश्चित होती है।
अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई के डोहेला महोत्सव ने मुंबई और खुरई तथा अमीरी और ग़रीबी के बीच की दूरी मिटा दी है। जिन बड़े कलाकारों को देखने लोग मुंबई जाते थे उन्हें खुरई के किला डोहेला में लाकर आम लोगों के बीच लाइव परफार्मेंस के लिए बुला कर ऐसा अवसर बना दिया कि गरीब भी उनका परफार्मेंस आमने सामने बैठकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि खुरई की युवा पीढ़ी को खुरई का इतिहास जानना चाहिए, उन्हें पता होना चाहिए कि सन् 1707 में राजा खेमचंद्र दांगी ने इस किले को बनवाया फिर 1752 में किले के भीतर डोहेला मंदिर का निर्माण हुआ जो बड़ा ही पुण्य स्थल है। डोहेला महोत्सव के आयोजन के साथ आज किला डोहेला खुरई की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की राशि खर्च करके प्लानिंग के साथ खुरई किले और खुरई नगर को भविष्य के नगर के रूप में बदला है। उन्होंने गायक कैलाश खैर के बारे में दर्शकों को बताया कि वे हिंदी के साथ अनेक क्षेत्रीय भाषाओं में गाते हैं। लोक संगीत और सूफी कला के मिश्रण ने उनकी कला को अनूठा बनाया है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं। नारी सशक्तिकरण सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हैं। अनेक राज्यों के ब्रांड एंबेसडर हैं।
कैलाश खेर ने कहा कि ऐसा विहंगम दृश्य, ऐसी स्ट्रैसलेस आडिएंस खुरई की है। लग रहा है शिव के किसी धाम या पौराणिक स्थल पर कार्यक्रम देख रहा हूं। डोहेला महोत्सव का नाम सुना तो लगा कि इस जागृत धरती पर यहां कैलासा की सजीव प्रस्तुति होगी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह को राजा की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने तीनों जेनरेशन को एक साथ और अनुशासित तरीके से इकट्ठा कर दिया यह चमत्कार है। उन्होंने कहा कि आज की प्रस्तुति सिर्फ मनोरंजन नहीं एक अनुभूति है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई किले के भीतर डोहेला मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर भगवान शिव और भगवान विष्णु से तथा मां बीजासन मंदिर के दर्शन कर आयोजन की निर्विघ्न सफलता हेतु आशीर्वाद लिया। मंच पर वेदपाठी ब्राह्मणवृंद ने स्वस्ति वाचन किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह , नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजन तथा कन्यापूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने तथा युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने प्रसिद्ध गायक शिवभक्त श्री कैलाश खेर का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनकी टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। इसके पहले पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मार्केट कांप्लेक्स में लगे व्यवसायिक परिसर में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा।
गायक कैलाश खेर ने अपने हिट गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “हेरी सखी मंगल गाओ“ तथा “विनती सुन लो आज“से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। फिर लगातार’अगड़म बगड़ बम बमलहरी’, ’अल्लाह के बंदे हंस दे’ तथा स्वदेश, मंगल पांडे, कॉरपोरेट, फना, बाहुबली और दंगल जैसी फिल्मों के हिट गीतों को मंच से प्रस्तुत किया। उन्होंने सूफी-फोक शैली के गाने ’तेरी दीवानी’ और ’सइयां’ जैसे गाने सुनाए तो पब्लिक झूम उठी।
एंकर प्रिया वाडेकर ने कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया और दर्शकों को बांधने में सफल रहीं। डोहेला महोत्सव के प्रथम दिन लगभग एक लाख लोगों ने लाइव कार्यक्रम देखा। हजारों लोग कार्यक्रम स्थल के बाहर लगी मेगा एलईडी स्क्रीनों पर कार्यक्रम देख रहे थे। किला मैदान से सटे मार्केट कांप्लेक्स से लेकर महाकाली शेड और नगर के मुख्य बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न स्टालों पर खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी। मौसम ने भी आयोजन में पूरा साथ दिया। कार्यक्रम के शुभारम्भ मंच पर पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष, विजय जैन बट्टी, देशराज यादव, राजेंद्र यादव कल्लू, बलराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, मनोज दुबे कमलेश राय, इंद्रकुमार राय, राजपाल सिंह, एसडीएम मनोज चौरसिया, सीएमओ राजेश मेहतेल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी गण तथा जिले भर से आए अतिथि गण उपस्थित रहे।
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार पश्चिम एशिया में चल रही…
इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल…
देश के दिग्गज सिने गायकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव-2026…
बुधवार को राजनैतिक गलियारों में राजयसभा संसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा…
रुद्राक्ष धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए सागर। शहर…
इसके पहले जो सूची दिल्ली भेजी गई थी उसमें और नाम जोड़ने के लिए कहा…