संगीत

एक्टिंग के साथ अब सिंगिंग में भी आकाश सिंह राजपूत

एक्टिंग के साथ अब सिंगिंग में भी आकाश सिंह राजपूत का जलवा*

टीसीरीज करेगी “इंस्ट- रील” की धमाकेदार लॉन्चिंग

अभिनेता से गायक बने आकाश सिंह राजपूत, गाना “इंस्टा रील्स” मचा रहा है इंटरनेट पर धूम

अपने दमदार अभिनय से फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाने वाले आकाश राजपूत ने अब सिंगिंग की दुनिया में भी जोरदार एंट्री मारी है जिसमें संगीत की सबसे बड़ी कंपनी टी सीरीज आकाश सिंह का गाना इंस्टा- रील 24 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है । इस गाने में आकाश ने अभिनय के साथ अपनी आवाज भी दी है। सागर जिले से यह पहले अभिनेता हैं जिन्होंने अभिनय के साथ सिंगिंग की दुनिया में अपना नाम दर्ज किया है गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत, जिन्होंने पोरस, आश्रम, मिर्ज़ापुर, टॉयलेट – एक प्रेम कथा, कर्मफल दाता शनि और ऐसे ही कई सीरीज व टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान हासिल की, अब वह गायकी के दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। अभिनेता से गायक बने आकाश ने हाल ही में अपने गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है “इंस्टा रिल्स” बता दें कि इस गाने के पोस्टर ने ही लोगों के बीच धूम मचा दी थी और महज कुछ ही समय में इसके ट्रेलर ने पूरे इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। जैसे की आपको पता है, आकाश महज एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक समाज सेवक भी है। उनके द्वारा मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए उठाए गए कदम और कार्य ने उन्हें एक “यूथ आइकन” भी बना दिया है। और यह गाना आज के युवाओं और समय को ध्यान में रख कर आकाश के मन में आया। जब कोरोना के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम चलाया और रील्स के लिए युवाओं का झुकाव देख उन्होंने सोचा, क्यों न इसपर कुछ लिखा जाए। आपको बता दें कि, टी सीरीज अपना पंजाब ने इस गाने को अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम रिलीज किया है। गेंदा फूल और नागिन गाने के लिए मशहूर, डायरेक्टर स्नेहा शेट्टी ने इस गाने का निर्देशन किया है। उन्होंने आकाश के प्रयासों की सराहना की और साथ ही उन्हें यह गाना भी बेहद पसंद आया। आकाश के इस गाने को डीओपी गिरीश कांत से भी काफी प्रशंसा मिली, वह पिछले 10 वर्षों से जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी जयश्री डांस टीम ने की है, जिसे गणेश आचार्य के असिस्टेंट द्वारा मैनेज किया जाता है। द कपिल शर्मा शो में जाने माने भूमिका में नजर आने वाले इश्तियाक खान ने भी गाने की बेहद तारीफ की और उन्होंने शुभकामनाएं भी भेजी। बता दें कि ऐसे ही फैंस भी इस गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

19 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago