लोकतंत्र-मंत्र

खजुराहो में बुंदेलखंड को हजारों करोड़ की मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगातें

खजुराहो में दो दिवसीय डाॅ. मोहन यादव के प्रवास के दौरान मंत्री मंडल की कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें बुंदेलखंड के लिए यह एक स्वर्णमिक दिवस रहा जब सागर के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगातें देकर सागर के विकास की नई ईवारत लिखी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि डाॅ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड एवं सागर के लिए हजारों करोड़ की सौगातें दी हैं जिससे सागर विकास के नये आयामों को छूयेगा। यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़कर विकास की नई कहानी लिखी जायेगी तो वहीं पर्यटन के क्षेत्र में नया इतिहास रचने की घोषणा हो चुकी है। श्री राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सागर में 608.93 हेक्टेयर भूमि पर 25 हजार करोड़ की लागत से नया उद्योग क्षेत्र स्थापित किया जायेगा जिसमें कई उद्योग होंगे जिससे 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर नौरादेही अभ्यारण में जुलाई माह में मुख्यमंत्री 4 चीता लेकर आयेंगे जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्री राजपूत ने कहा कि इसके साथ ही सागर से दमोह रोड फोर लाईन करने की घोषणा की है। यह रोड अब तक टू लाईन था अब यह रोड फोर लाईन होने से आवागमन में सुलभता होगी। श्री राजपूत ने कहा कि डाॅ. मोहन यादव ने छतरपुर तथा दमोह में नये मेडिकल काॅलेज के लिए नये पदों का श्रृजन किया गया है। इसके साथ ही बीना के लिए सौ बिस्तरीय अस्पताल की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं से सागर का विकास और ऊंचाईयों तक पहुंचेगा। मंत्री श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागर तथा बुंदेलखंड के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा दी गई यह सौगातें विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी।
25 हजार करोड़ से विकसित होगा नया औद्यौगिक क्षेत्र
उद्योगों के लिए भी सागर को विशेष पैकेज प्रदान किया गया है। जिसके तहत रिछोड़ा के पास 25 हजार करोड़ की लागत से नया औद्यौगिक क्षेत्र विकसित किया जायेगा जिसमें लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। मसवासी ग्रंट औद्योगिक क्षेत्र हेतु स्वीकृत विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज में भूमि टोकन शुल्क मात्र एक रुपये प्रति वर्गमीटर, किराया और रजिस्ट्रेशन शुल्क में पूर्ण छूट एवं बिजली दरों में रियायत शामिल है।
जुलाई माह में आयेंगे नौरादेही में 4 चीता
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जब प्रधानमंत्री कूनो में चीता लेकर आये थे तो पूरे देश को बड़ी खुशी हुई थी और अब बुंदेलखंड में पहली बार मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जुलाई माह में नौरादेही अभ्यारण में 4 चीता लेकर आयेंगे यह हमारे लिए गर्व की बात है। इससे हमारे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी सागर जिले को बड़ी उपलब्धि मिली है। नौरादेही अभयारण्य को प्रदेश के तीसरे चीता आवास के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक सहमति दी गई है। इससे क्षेत्र में पर्यावरणीय संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की सकारात्मक पहल है।
सागर-दमोह 4-लेन मार्ग निर्माण को 2059 करोड़ की मंजूरी
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि केबिनेट बैठक में सागर-दमोह मार्ग को 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर के साथ विकसित करने के लिए 2059.85 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 76.680 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के अंतर्गत किया जाएगा। परियोजना में 13 अंडरपास, 3 फ्लाईओवर, 9 मिडियन, 1 आरओबी तथा 13 पुल-पुलिया निर्माण का प्रावधान है। भूमि अर्जन और अन्य कार्यों पर 323.41 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इससे सागर दमोह भोपाल जबलपुर जाने वालों के लिए आवागमन सुलभ होगा।
बीना में 100 बिस्तर तक बढ़ाई जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएँ, पद सृजन को मंजूरी
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बीना सिविल अस्पताल की क्षमता 50 से 100 बिस्तर तक बढ़ाने और नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होने की उम्मीद है।
उक्त निर्णयों से स्पष्ट है कि सागर जिले के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सड़क विकास से यात्रा सुगम होगी, नए चीता आवास से पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, औद्योगिक पैकेज से निवेश बढ़ेगा और स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। खजुराहो में डाॅ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के विकास की नई ईवारत लिखी जिसमें समस्त बुंदलेखंड को विकसित करने के लिए हजारों करोड़ की सौगातें दी गईं इससे बुंदेलखंड का हर क्षेत्र विकास कार्यों से जुड़ेगा। पूर्व मंत्री रहली विधायक गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को रहली तथा सागर क्षेत्र के लिए दी गई विकास कार्यों की सौैगात के लिए आभार व्यक्त किया। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि यह निर्णय विकास की नई कहानी लिखेंगे उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को नये विकास कार्यों की शुभकामनायें दीं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

19 hours ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

19 hours ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

2 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

2 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

2 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

2 days ago