सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में एक खाली प्लॉट के टीनशेड पर देवी.देवताओं की फोटो लगाने का मामला सामने आया है। जिस जगह फोटो लगाई गई वहां लोग बाथरूम करते थे। इससे नाराज होकर शनिवार रात ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसारए संत रविदास वार्ड निवासी फरियादी दिनकर तिवारी ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत में बताया गया कि कृष्णानगर निवासी आनंद जैन ने अपने खाली प्लॉट पर बने टीनशेड में जानबूझकर हिंदू धर्म के देवी.देवताओं की तस्वीर लगाई हैं।तस्वीरें उस स्थान पर लगाई गई थी उसका उपयोग लोग बाथरूम लघुशंका करने के लिए करते थे। गंदगी वाली जगह पर देवी.देवताओं की फोटो देखकर हिंदू धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद समाज के लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे।शिकायत के आधार पर मकरोनिया पुलिस ने आरोपी आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और ठेस पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…