अपराध

थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागरलोकेश कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राम ठाकुर उर्फ रामकुमार पिता देवेश ठाकुर उम्र 19 वर्ष, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, लक्ष्मी अगरबत्ती फैक्ट्री के पास, थाना मोतीनगर, जिला सागर (म.प्र.) है। आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था — जिनमें दिनांक 12.09.25 को अहमदनगर स्थित हनुमान मंदिर, दिनांक 12.10.25 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर, तथा दिनांक 11.10.25 को शिवराज कॉलोनी स्थित एक मकान से चोरी की घटना शामिल है। लगातार हो रही इन वारदातों के मद्देनज़र थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा अथक प्रयास, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र के सक्रिय उपयोग के साथ-साथ पुलिस एवं स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों की प्राथमिकता से जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी गया माल भी बरामद किया गया है। आरोपी राम ठाकुर एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना गोपालगंज सहित अन्य थानों में नकबजनी, मारपीट एवं आयुध अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध हैं। थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व एवं सतर्क निगरानी में पुलिस टीम ने जिस तत्परता और दक्षता से इस प्रकरण का खुलासा किया, वह प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक है। उनके कुशल नेतृत्व ने थाना गोपालगंज पुलिस की अपराध नियंत्रण क्षमता को पुनः सिद्ध किया है। इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम: उप निरीक्षक नीरज जैन, उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान (कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी), उप निरीक्षक राहुल सिंह, सहायक उप निरीक्षक रमेश बंसल, सहायक उप निरीक्षक राजेश चौबे, प्र.आर. अनिल प्रभाकर, प्र.आर. अनंत, प्र.आर. जयसिंह, प्र.आर. अयूब खान, आर. नेकराम, आर. चन्द्रकांत, आर. महेन्द्र सेन, आर. अंकित तिवारी, आर. दशरथ मालवीय, आर. हीरेन्द्र सिंह, आर. थिरवम एवं आर. चालक देवेन्द्र पाण्डेय का भी सराहनीय योगदान रहा

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

1 day ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

1 day ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

2 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

2 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

2 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

2 days ago