अपराध

मप्र में एसडीओपी व थाना प्रभारी सहित 11 पुलिस कर्मियों पर डकैती की एफआईआर

शिवनी हवाला कांड में  मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई
DGP कैलाश मकवाना ने पूजा पांडे एवं 10 पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज करने के दिए निर्देश
सिवनी हवाला लूट मामले में मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सख्त कार्रवाई करते हुए SDOP समेत 11 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एफआईआर डकैती, अवैध रूप से रोकना, अपहरण और अपराधिक षडयंत्र के तहत दर्ज की गई है।
आपराधिक मामला दर्ज
जिला सिवनी हवाला धन डकैती का मामला।
अपराध क्रमांक 473/2025
थाना लखनवाड़ा
धारा
बीएनएस
310(2) डकैती,
126(2) गलत तरीके से रोकना
140(3) अपहरण/अपहरण,
61(2) आपराधिक षडयंत्र के अंतर्गत
11 आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध
एसपी/ एडिशनल एसपी को नोटिस
—–
आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा ने सिवनी पुलिस अधीक्षक को शो कॉज नोटिस थमाया है। सवाल अब वही है जो जनता का भी है — सिवनी पुलिस स्पष्ट करे कि हवाला कांड में बरामद हुआ पैसा आखिर किसका था? आईजी प्रमोद वर्मा ने एसपी से यह भी पूछा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद में पारदर्शिता क्यों नहीं रही, कार्यशैली में स्पष्टता का अभाव क्यों था और बेसिक तथ्यों की जानकारी क्यों नहीं दी गई। यदि पुलिस अधीक्षक का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो सूत्रों के अनुसार इस हफ्ते के भीतर ही बड़ी कार्रवाई संभव है।
इस पूरे मामले की जांच जबलपुर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी जितेन्द्र सिंह करेगे। सिवनी कोतवाली में हवाला कारोबारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर की डायरी कल ही जबलपुर पहुंच गई है। इस प्रकरण की डायरी भी जबलपुर जाएगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

2 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

2 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

2 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago