प्रशासन

परशुराम कल्याण बोर्ड ने पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह व महापौर संगीता तिवारी का सम्मान किया

भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना व वार्ड का नामकरण प्रस्ताव पारित होने पर परशुराम कल्याण बोर्ड ने

पूर्व गृहमंत्री, विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह व महापौर श्रीमती संगीता तिवारी का सम्मान किया

सागर। सिविल लाइंस वार्ड का नाम भगवान परशुराम के नाम करने तथा वार्ड में उनकी प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव सागर नगर निगम परिषद व महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा सर्वसम्मति से पास किए जाने पर परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी मधुसूदन खेमरिया के नेतृत्व में पूरी जिला कार्यकारिणी ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी ने बताया कि वार्ड के नामकरण व प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव मूलतः पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का ही था।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर कार्यालय स्थित मीटिंग हाल में आयोजित सादे समारोह में उपस्थित परशुराम कल्याण बोर्ड के विप्र बंधुओं, एमआईसी सदस्यों व पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी शासनकाल में अंग्रेजों ने अपनी भाषा और संस्कृति के अनुरूप सिविल लाइन नाम रखा था जिस नाम का अब कोई औचित्य नहीं है। इस वार्ड का नाम भारतीय सनातन संस्कृति व इतिहास के महान् चरित्र भगवान श्री परशुराम के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करने के लिए मैं निगम परिषद व महापौर श्रीमती संगीता तिवारी का आभार व्यक्त करता हूं।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि वार्ड पार्षद ,एमआईसी व  नगरनिगम परिषद की सहमति से प्रस्ताव पारित होने के बाद निर्णय बाद उसी विषय पर कोई कमेटी बनाई जाए। निगम परिषद अंतिम निर्णायक बाडी है उसके निर्णय को किसी कमेटी में भेजने कोई कोई नियम या प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना व सिटी स्टेडियम के नामकरण का प्रस्ताव भी नगर निगम परिषद में बहुमत से पारित होने के बाद उस पर समिति बनाना अनुचित है। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरा आग्रह है कि निगम परिषद की कार्रवाई के अनुरूप आदेश जारी हों तथा शीघ्रता से वार्ड के नाम सहित भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित हो। भारतीय धर्म संस्कृति के हमारे आराध्य महापुरुषों की प्रतिमा व मंदिरों की स्थापना से भारतीय संस्कृति सशक्त होती है।

कार्यक्रम में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मधुसूदन खेमरिया सहित सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह तथा महापौर श्रीमती संगीता तिवारी का सम्मान व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, डा सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल, संगीता शैलेष जैन, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, सह जिला प्रभारी राजेश पाराशर, जिला मातृशक्ति प्रमुख प्रतिज्ञा  सिलाकारी ,जिला प्रशासनिक प्रमुख अर्चना तिवारी ,जिला समन्वयक एकता खेमरिया ,रीता शर्मा, चंचल पाठक ,विपिन दुबे जिला प्रचार प्रमुख, मनीष तिवारी , हरिनारायण जी तिवारी, मनोज अवस्थी, अनिल पांडे ,राजेश दुबे, अनुराग भारद्वाज, शालिनी तिवारी, कल्पना दुबे, पवन तिवारी सहित परशुराम कल्याण बोर्ड सागर की पूरी टीम उपस्थित रही।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

1 hour ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago