प्रेरणा

ताकत के संकल्प के साथ नशा से दूर रहे, मैराथन दौड़ आने वाली पीढ़ी के लिए संकल्प -मंत्री  पटेल

नमो मैराथन दौड़ के अंतर्गत  जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र छात्राओं सहित 2000 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
स्वास्थ्य, संकल्प, संस्कृति, शांति, ताकत के संकल्प के साथ नशा से दूर रहे एवं मैराथन दौड़ आने वाली पीढ़ी के लिए एक संकल्प है। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन की ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित नमो मैराथन दौड़ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत,  श्री श्याम तिवारी, न.नि. अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री यश अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, न. नि कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के आह्वान पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत नमो मैराथन दौड़ कार्यक्रम में पंचायत ग्रामीण एवं विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह मैराथन केवल दौड़ नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ रहने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मैराथन एक लंबी दौड़ नहीं जिसमें 100 मी से 1000 मीटर तक आदमी दौड़ता है यह दौड़ नशे के विरुद्ध है और आज हमें सभी को संकल्प लेना है कि हम कभी भी नशा नहीं करेंगे और अपने साथ वालों से भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश नंबर वन पर तब पहुंचेगा जब हम नशे के लिए तिलांजलि देंगे।इस अवसर पर  श्याम तिवारी ने कहा कि भारत में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और हम सभी युवा आज संकल्प लें कि हम प्रतिदिन 24 घंटे में से एक घंटा अपने स्वास्थ्य एवं अपने देश के लिए देंगे और नशे के खिलाफ एक अभियान शुरू करेंगे उन्होंने कहा कि हम सभी नशे से दूर रहे और स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत बनाने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संकल्प को पूरा करें। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन सिटी स्टेडियम से प्रारम्भ होकर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः सिटी स्टेडियम में संपन्न हुई। मैराथन में समस्त जनप्रतिनिधि, स्कूलों कॉलेजों के छात्र छात्राएँ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ी, पुलिस विभाग, एनसीसी केडेट, एनएसएस केडेट और स्थानीय नागरिकों द्वारा इस नमो मैराथन में सहभागिता की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं युवा प्रतिभागी मौजूद थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

15 hours ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

15 hours ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

2 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

2 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

2 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

2 days ago