लोकतंत्र-मंत्र

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर रंगा देशभक्ति के रंग में

हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गणतंत्र पर्व

मुख्य अतिथि मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने फहराया तिरंगा
भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री  प्रहलाद पटेल ने तिरंगा फहराया।मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद पटेल ने समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। पीटीसी ग्राउंड के अतिरिक्त शहर में अलग-अलग संस्थानों, शासकीय, गैर शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
    मुख्य अतिथि मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने खुली जीप में कलेक्टर श्री संदीप जी आर और पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में शानदार परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहे। परेड की टुकड़ियों ने राष्ट्रगान की धुन पर 3 बार हर्ष फायर किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रगति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे गए।
समारोह में आकर्षक परेड देखने को मिली। जिसमें विषेष सशस्त्र बल, जे.एन.पी.ए. सागर, जिला पुलिस बल महिला, पुलिस प्रशिक्षण शाला मकरोनिया, जिला पुलिस बल पुरूष, होमगार्ड, 11 एम.पी. एनसीसी सीनियर, बालक, 7 एमपी गर्ल्स सीनियर बालिका, गाईड स्काउट, और पुलिस बैंड के प्लाटून ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक ने किया।
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। समारोह में सीएम राइज एमएलबी विद्यालय, सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल , सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर, केंब्रिज स्कूल, स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रमों को उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज से सराहा।
कार्यक्रम में विभागों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित और प्रेरित करने वाली झाकियां प्रदर्शित की गई। इसमें जनजाति कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम , केन्द्रीय जेल, उद्यानिकी आदि विभागों द्वारा झांकियां निकाली गईं।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री पटेल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
ये रहे विजेता
परेड प्रदर्शन सशस्त्र में प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल (पुरुष), दितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल सागर (महिला), तृतीय पुरस्कार जेएनपीए एवं श्री दल को दिया गया। इसी प्रकार
परेड प्रदर्शन निशस्त्र में प्रथम पुरस्कार 11 एमपी बटालियन एनसीसी(पुरुष) प्रथम, द्वितीय पुरस्कार 7 एमपी बटालियन एनसीसी (महिला) तथा तृतीय पुरस्कार शौर्य दल को दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार केंब्रिज स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर मोती नगर तथा तृतीय पुरस्कार सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल सागर को दिया गया।
झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर केंद्रीय जेल सागर, , द्वितीय स्थान पर नगर पालिक निगम सागर तथा तृतीय स्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग रहे।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत,  नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह,  श्री श्याम तिवारी, सुश्री रानी पटेल, श्री सुशील तिवारी, कमिश्नर डॉ.वीरेन्द्र सिंह रावत, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, उप महानिरीक्षक श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, पत्रकार, शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों, शिक्षकों स्कूली छात्र छात्राओं और नागरिकों ने उपस्थित रहकर समारोह की गरिमा बढ़ाई।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा, श्री संजीव उईके, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, श्रीमती आरती यादव, एसडीएम श्रीमती अदिति यादव, श्रीमती भव्या त्रिपाठी, श्री विजय डेहरिया, सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय मोजूद था। मंच संचालन डॉ. अरविन्द जैन श्रीमती रचना तिवारी द्वारा किया गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के आसार, 2028 तक हो सकता है इंतजार

मध्यप्रदेश में अगले साल जून-जुलाई में प्रस्तावित पंचायत चुनावों पर टलने के बादल मंडराने लगे…

19 hours ago

परिसीमन – मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव 44 लोकसभा – 345 विधानसभा सीट !

2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात नहीं बदलेगा; महिला आरक्षण लागू होने पर…

22 hours ago

लोकसभा में 850 सीटों का रास्ता साफ करने की तैयारी

 2029 से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण कैबिनेट ने संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी;…

1 day ago

सागर – 29 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव करेंगे जनसभा को संबोधित

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत होगा आयोजन, मोतीनगर से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचेगी…

2 days ago

MP में चुनाव से दो साल पहले भाजपा का मिशन 230

हर विधानसभा में तैनात किए सेवा दूत; 25 दिन तक जनता की नब्ज टटोलेंगे मध्यप्रदेश…

2 days ago

103 दिन बाद संसद के विशेष सत्र, महिला आरक्षण और परिसीमन पर दांव

केंद्र सरकार ने आखिरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला कर लिया है। मानसून…

2 days ago