राजनीतिनामा

महानगरों की तर्ज पर सागर में पहली बार भाजपा के दो जिलाध्यक्ष

सागर : मध्यप्रदेश में भाजपा के जिला अध्यक्षों की नियुजती में चल रहा सस्पेंस धीरे धीरे समाप्ति की और है । तीसरी सूची में सागर जिला की घोषणा की गई जैसा की पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था इस बार सागर में भी महानगरों की तर्ज पर दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की शुरुआत हुई।  भारी गुटबाजी के बीच श्याम तिवारी को सागर और सागर ग्रामीण में जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल को कमान सौंपी गई। इनमें श्याम को संगठन का लंबा अनुभव है वहीं रानी पटेल इस मामले में कमजोर है। सागर में मंगलवार को संगठन की आखिरी बैठक संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हुई, जिसमें सागर जिले में शहर और ग्रामीण दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सहमति बनी है।

लोकसभा क्षेत्र को आधार बनाकर हुई नियक्ति 

सागर में चल रही खींचतान के चलते बीजेपी ने संगठन के लिहाज से अध्यक्ष बनाना तय किया। जिले में दो लोकसभा क्षेत्र लगते हैं, जिसमें जिले की रहली, बंडा और देवरी विधानसभा दमोह लोकसभा क्षेत्र में आती है। शेष पांच विधानसभा सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी सागर लोकसभा सीट में शामिल है।पा र्टी ने दमोह लोकसभा सीट की विधानसभा रहली, बंडा और देवरी के लिए अलग कर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, सागर लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं के लिए शहर भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

पुराने कार्यकर्त्ता श्याम तिवारी सागर के अध्यक्ष बने 

बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सागर में श्याम तिवारी को अध्यक्ष घोषित किया। वे वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर हैं । श्याम तिवारी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं वह जिला उपाध्यक्ष के साथ ही पार्टी की कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। एमए , एल एल बी पास श्याम तिवारी का जन्म 28 अगस्त 1993 का है। सन 1993 में विद्यार्थी परिषद से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्याम युवा मोर्चा के दो दफा जिलाध्यक्ष और जिला बीजेपी में महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके है।इसके अलावा संगठन से मिले अनेक दायित्वों का सफल निर्वाहन कर चुके है। श्याम तिवारी की विधानसभा और लोकसभा में दावेदारी को लेकर भी चर्चा रही है। उनकी पत्नी का मेयर के लिया भी नाम सामने आया था।

 

 

 

 

 

भार्गव समर्थक रानी पटेल बनी ग्रामीण की अध्यक्ष

प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सागर जिले की तीन विधानसभाओं रहली, देवरी और बंडा को मिलाकर बनाए ग्रामीण का रानी पटेल को अध्यक्ष बनाया है। रहली के वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के खेमे की हैं। पूर्व मंत्री भार्गव के कहने पर ही रानी को अध्यक्ष बनाया गया।रानी पटेल कम्प्यूटर की पढ़ाई के साथ समाजशास्त्र से एमए किया है। 30 जून 1993 में जन्मी रानी पटेल को 31 साल की उम्र में ही बड़ा पद मिल गया। वे रहली मंडल में मंत्री और महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी है। इसके अलावा सामाजिक संगठन से जुड़ी है।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago