राजनीतिनामा

शीघ्र ही सागर को मिलेगी संत रविदास जी के विशाल मंदिर की सौगात – मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री यादव ने बड़तूमा सागर में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के निर्माणकार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़तूमा सागर में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के निर्माणकार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किये और मंदिर निर्माण हेतु बधाई देते हुए सराहना की। उन्होंने संत रविदास मंदिर के मॉडल का अवलोकन कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संत रविदास मंदिर निर्माण पर आधारित चलचित्र (वीडियो प्रदर्शनी) को देखा।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को परिष्कृत करने, सहेजने और सामाजिक समरसता में संतों की भूमिका से लोगों को परिचित कराने वाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता से आज संत रविदास मंदिर का विशाल आकार यहां दिखने लगा है। उन्होंने समय सीमा में सभी निर्माणकार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि 101 करोड़ रुपयों की लागत से 11 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जा रहा यह भव्य मंदिर और संग्रहालय आस्था के साथ-साथ देश-दुनिया के लोगों को भारत की महान संत परम्परा की विचारधारा और संतसिरोमणि रविदासजी के जीवन से परिचित कराने वाला अद्भुत केंद्र बनेगा।

मध्यप्रदेश के प्राचीन महत्वपूर्ण शहर सागर में श्रद्धेय कवि व समाज सुधारक संत रविदास के जीवन मूल्य व विरासत को मंदिर संग्रहालय के माध्यम से देश-दुनिया में उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी मनसानुरूप सभी की समानता और उनके ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से लोगों को परिचित कराना मंदिर संग्रहालय का केंद्रबिंदु बनेगा। बगैर आयरन के तैयार किये जा रहे 66 फ़ीट ऊंचे संत रविदास मंदिर का बंसीपहाड़ के लाल पत्थर से नागर शैली में निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह, अंतराल मंडप और अर्धमंडप का रोड से 5 फ़ीट ऊँचा फाउंडेशन बनने के बाद नक्कासीदार पत्थरों के 72 पिलर लगाए गये हैं। इन पिलरों पर मंदिर का ऊपरी ढांचा खड़ा किया जायेगा। मंदिर के आसपास चार गैलरियों का निर्माण किया जा रहा है जहाँ संत रविदास के जीवन को  विस्तृत और आधुनिक संसाधनों की मदद से प्रस्तुत किया जायेगा। पुस्तकालय में संत रविदास की आध्यात्मिक व धार्मिक पुस्तकों को संग्रहित किया जायेगा।बड़तूमा सागर में कुल 11 एकड़ क्षेत्रफल में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर प्रांगण में 9 हजार वर्गफ़ीट में मंदिर निर्माण, 15 हजार वर्गफ़ीट में म्यूजियम, 11 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 100 बिस्तरों वाली डॉर्मेटरी, 12 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 12 कमरों वाला भक्त निवास, लगभग 10 हजार वर्गफ़ीट एरिया में लाइब्रेरी और संगत हॉल, 2152 वर्गफ़ीट एरिया में कैफेटेरिया, 2905 वर्गफ़ीट में हॉली जल कुंड, 538 वर्गफ़ीट एरिया में ग़जीवो निर्माण सहित संत रविदास मंदिर परिसर का निर्माण प्रगतिरत है। मंदिर परिसर के अंदर उक्त सभी संरचनाओं का ढांचा तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलिपरिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के मकरोनिया रजाखेडी स्थित पंचदेव मंदिर, स्थित नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. श्री कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लारिया के परिजनों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुखद क्षण में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, श्री श्याम तिवारी, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…

5 hours ago

राहुल गांधी का नया ‘सत्याग्रह’ — शिकायत से आंदोलन तक

देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…

6 hours ago

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

1 day ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago