कर्तव्य - अधिकार

मानव अधिकार आयोग 6 मामले में संज्ञान लेकर जवाब मांगा

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने विगत दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्‍टया मानव अधिकार उल्लंघन के ”06 मामले में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

 

बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 13 साल के बच्‍चे की हुई मृत्यु

भोपाल जिले के पिपलानी के आनंद नगर में बिजली के टूटे तार से करंट लगने से एक 13 साल के बच्‍चे की मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कार्यपालन यंत्री, म०प्र० म०क्षे०विद्युत वि०क०लि०, भोपाल से मामले की जांच कराकर मृतक के वैध उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के सम्‍बन्‍ध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

बिना सुरक्षा उपकरण के ही काम रहे बिजली कर्मचारी

भोपाल जिले के तलैया चौकी के पास वाले मुख्य मार्ग में मौजूद बिजली के एक खम्भे पर फाल्ट  ठीक करने के दौरान बिजली कर्मचारी द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने का मामला सामने आया है। बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य करने के लगातार बढ़ते हादसों के बाद भी बिजली कर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के ही खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहे है। जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमडी, म०प्र० म०क्षे०विद्युत वि०क०लि०, भोपाल से मामले की जांच कराकर बिना सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के कार्य कर रहे कर्मचारी के‍ विरूद्ध कार्यवाही एवं किसी भी कर्मचारी द्वारा ऐसी उपेक्षा नहीं किये जाने के सम्‍बन्‍ध में आवश्यक निर्देश जारी कराकर प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

छात्रा के साथ किया दुराचार

            भोपाल जिले में एक होम्योपैथी छात्रा के साथ उसी के परिचित मित्र द्वारा शादी का झांसा देकर दुराचार करने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों स्‍कूल के समय से परिचित थे, युवक ने पहले शादी झांसा देकर छात्रा से दुराचार करने लगा। बाद में जब पीड़ि‍ता छात्रा ने युवक से शादी करने का कहा तो आरोपी युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

 

16 साल की किशोरी से किया दुराचार

            भोपाल जिले के नजीराबाद थानाक्षेत्र में एक 16 साल की बालिका के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुराचार करने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक ने बालिका को किसी बहाने से घर में बुलाया और फिर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित बालिका ने अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने में जाकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

 

भालुओं ने किया चरवाहे पर हमला

शिवपुरी जिले के ग्राम करसेना के जंगल में भैंस चराने गये एक चरवाहे पर तीन भालुओं द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। भालुओं के हमले से चरवाहा पूरी तरह लहूलुहान हो गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीएफओ, शिवपुरी से मामले की जांच कराकर घायल कप्तान सिंह के नि:शुल्क ईलाज और नियमानुसार देय आर्थिक सहायता तथा क्षेत्र के रहवासियों की वन्‍य प्राणियों के हमले से सुरक्षा के उपायों के सम्‍बन्‍ध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

उल्‍टी-दस्‍त के कारण एक ही परिवार के चार बच्‍चों की हुई मृत्‍यु

पन्ना जिले के पवई विधानसभा के पटोरी गांव में उल्टी और दस्त से एक ही परिवार के चार बच्‍चों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। गांव में उल्‍टी-दस्‍त की शिकायत होने के कारण एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गये है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों का उपचार/इलाज शुरू किया। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं सीएमएचओ, पन्‍ना से मामले की जांच कराकर जन स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा/प्रभावी जांच व ईलाज के सम्‍बन्‍ध में की गई कार्यवाही तथा मृतकों के परिजन को शासन/रेडक्रॉस की किसी योजना/मद से आर्थिक सहायता दिलवाये जाने के सम्‍बन्‍ध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

15 hours ago

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

2 days ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

3 days ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

3 days ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

3 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

3 days ago