राजनीतिनामा

मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का 30वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

सरकारी योजनाओं की सफलता में जन-भागीदारी की अहम भूमिका

मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री– श्री विजयवर्गीय

 

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम की सफलता में जन-भागीदारी का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने समाज के हर स्तर पर जन-भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल के नरोन्हा प्रशासन अकादमी में नगरीय सुशासन – मानव अधिकार विषय पर हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया।

 

नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक राशि मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शहरों के विकास के लिये स्मार्ट सिटी जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इंदौर शहर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में एक दिन में केवल 12 घंटे में सफल जन-भागीदारी से 12 लाख पौधे लगाये गये हैं। आज इन पौधों की देख-भाल शहर का नागरिक आगे बढ़कर कर रहा है।

 

स्वच्छता कार्यक्रम में संस्कार जरूरी

 

स्वच्छता ही सेवा अभियान की चर्चा करते हुए मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों में सफाई के संस्कार शुरू से डाले जायें, तो इसके बेहतर परिणाम इंदौर में देखे जा सकते हैं। इंदौर शहर में स्वच्छता के मामले में देशभर में मध्यप्रदेश को विशिष्ट पहचान दिलाई है। अब इंदौर को क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब का दायित्व है कि हम सफाई मित्रों के हितों का ख्याल रखें और उन्हें पूरा सम्मान दें। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने अपने नगर निगम जन-प्रतिनिधि के रूप में कच्चे शौचालय को पक्के शौचालय में परिवर्तित किये गये कार्यों की जानकारी दी।

 

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग की पहुंच बढ़ाने के लिये नवाचार करते हुए ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। आयोग 35 जिला मुख्यालय तक अपने कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। अध्यक्ष श्री ममतानी ने बताया कि आयोग की मंशा है कि समाज के प्रत्येक नागरिक के साथ समान व्यवहार हो। कार्यक्रम को आयोग के सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महानिदेशक नरोन्हा अकादमी श्री जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव विधि श्री एन.पी. सिंह भी मौजूद थे।

 

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की जानकारी, नगर निगम भोपाल, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

21 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

21 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

22 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago