राजनीतिनामा

एमपी – छतरपुर घटनाक्रम का मास्टर माइंड हाजी इरशाद गिरफ्तार

थाने पर हमले का मास्टर माइंड हाजी इरशाद गिरफ्तार, चेहरा छिपाकर ई-रिक्शा से जा रहा था

पूरे देश में चर्चा का विषय बने छतरपुर में हुए उपद्रव का मास्टरमाइंड हाजी शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाजी शहजाद अली पुलिस पर पथराव का मास्टरमाइंड है और उसके सिर पर 10 हजार का इनाम रखा गया है। छतरपुर जिले के कोतवाली थाने में विशेष समुदाय द्वारा की गई पत्थरबाजी के मामले में हाजी शहजाद अली फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक उसके विदेश भागने की संभावना भी जताई जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। मुस्लिम समाज द्वारा ज्ञापन देने के बहाने हजारों की भीड़ ले जाकर छतरपुर कोतवाली पुलिस पर हमला करने वाले हाजी शहजाद अली को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। प्रशासन द्वारा 21अगस्त को कोतवाली पुलिस पर पत्थरों से हमला करने वाले हाजी शहजाद अली की आलीशन कोठी पर 22अगस्त को बुलडोजर चलाया गया था और उसकी 5 करोड़ की कोठी को धराशायी कर दिया गया था। इस मामले मे 46 लोगो को नामजद और 100 से जायदा लोगों को चिन्हित किया गया है। पुलिस की दबिश से आज वह सीधे कोर्ट जा रहा था मगर पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया।

अभी किसी भी दावे को पुलिस ने स्वीकार नहीं किया है और न ही पुष्टि की है। छतरपुर पुलिस कप्तान जरूर कोतवाली पहुंच गए है और सम्भावना व्यक्त की जा रही कि वह अपराधी से पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले उसके आलीशान बंगले पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी और उसे ढहा दिया गया था। रविवार को ही जिला प्रशासन ने शहजाद अली के 10 करोड़ रुपये में बनी हवेली को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। उसकी धरपकड़ के लिए छतरपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस और प्रशासन ने शहजाद अली के बंगले के अलावा उसके दो अन्य भाइयों के मकान पर भी बुलडोजर चलावाया था। इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गाँधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने सर्कार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये थे ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago