कैरियर

IT Jobs Factory- सागर से सिलिकॉन वैली तक के सपनों को मिली उड़ान

छोटे शहर का बड़ा कमाल! मकरोनिया की IT Jobs Factory ने बदली 50 परिवारों की तकदीर

6 महीने में 50 युवाओं को IT सेक्टर में नौकरी ₹12.5 लाख का पैकेज बना प्रेरणा

सागर। अक्सर कहा जाता है कि बड़े सपने केवल बड़े शहरों में पूरे होते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के सागर शहर ने इस सोच को चुनौती दी है। जिस शहर के युवा कभी बेहतर अवसरों की तलाश में भटकते थे, आज वहीं के 50 युवाओं ने देश की नामी IT कंपनियों में शानदार नौकरी हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर सही मार्गदर्शन और मेहनत मिल जाए तो सफलता का कोई पता नहीं होता। मकरोनिया स्थित IT Jobs Factory (IJF) ने मात्र 6 महीनों में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने पूरे बुंदेलखंड के युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण जगा दी है। इस बैच के छात्रों को ₹12.5 लाख प्रतिवर्ष तक का पैकेज मिला है, जबकि औसत पैकेज ₹8.8 लाख प्रतिवर्ष रहा।

                                          देश के अधिकांश Tier-2 और Tier-3 कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अक्सर कैंपस प्लेसमेंट से वंचित रह जाते हैं। प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें सही अवसर नहीं मिल पाता लेकिन सागर के इन युवाओं ने यह धारणा बदल दी। आज ये छात्र –

Persistent Systems, Amdocs, HighRadius, Genpact, Brillio, eClerx, Shiprocket और Techryde जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में Data Analyst, DevOps Engineer, Data Scientist और Data Engineer जैसे पदों पर कार्य करेंगे।

सबसे सुखद बात यह है कि इनमें से 5 छात्रों को Work From Home का अवसर भी मिला है। हर छात्र की एक कहानी है जो हजारों उन युवाओं के लिए एक सपने की तरह है जो किसी भी कारण नौकरी की तलाश में महानगरों में नहीं जा सकते ।

उन्ही में से एक हैं अमन पाठक, जिन्हें ₹12.5 लाख का पैकेज मिला, कहते हैं—

“कॉलेज खत्म होने के बाद मुझे लगने लगा था कि शायद मेरा भविष्य अंधेरे में है। प्लेसमेंट नहीं हुआ था और आत्मविश्वास भी टूट चुका था। लेकिन IT Jobs Factory ने सिर्फ टेक्निकल स्किल्स ही नहीं सिखाईं, बल्कि खुद पर विश्वास करना भी सिखाया। आज मेरे माता-पिता की आंखों में जो गर्व है, वही मेरी सबसे बड़ी सफलता है।”

20 वर्षों के अनुभव से तैयार हुआ रोजगार का मॉडल –

सागर में IT Jobs Factory की शुरूआत की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है जो साबित करती है कि किसी भी बड़े उददेश्य की सफलता में सबसे अहम मूलमंत्र होता है अनुभव । संस्थापकों ने बुंदेलखंड के युवाओं की जरुरत को समझते हुए एक छोटे से आईडिया से शरुवात की और वह प्रयोग आज आई टी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं के लिए एक सपने के साकार होने जैसा है । उन्होंने अपने अनुभव से समझा कि कंपनियां केवल डिग्री नहीं, बल्कि समस्या सुलझाने की क्षमता, प्रोजेक्ट अनुभव और आत्मविश्वास तलाशती हैं। इसी सोच के साथ IT Jobs Factory का पाठ्यक्रम तैयार किया गया। यहां छात्रों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि—

  • रियल इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स
  • वन-टू-वन मेंटरशिप
  • मॉक इंटरव्यू
  • लाइव कोडिंग
  • रिज्यूमे बिल्डिंग
  • कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन

जैसी व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाती है। जो कुछ ही महीनो में उन्हें महानगरों के युवाओं के समकक्ष खड़ा कर देती है ।

IT Jobs Factory  के फाउंडर कहते हैं —

” हमने वर्षों तक बड़ी IT कंपनियों में काम करते हुए देखा कि छोटे शहरों के प्रतिभाशाली बच्चे केवल सही मार्गदर्शन के अभाव में पीछे रह जाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि सागर का हर युवा बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे की बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बनाए।”

                                          सागर के लिए यह सिर्फ प्लेसमेंट नहीं, एक नई शुरुआत है यह उपलब्धि केवल 50 छात्रों की नौकरी नहीं है। यह उन हजारों युवाओं के लिए संदेश है जो यह मान चुके हैं कि छोटे शहरों से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करना कठिन है। सागर ने दिखा दिया है कि यदि शिक्षा उद्योग की जरूरतों के अनुरूप हो, प्रशिक्षण व्यवहारिक हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो प्रतिभा को महानगरों की मोहताज नहीं रहना पड़ता। आज जब देश का युवा बेरोजगारी को लेकर चिंता व्यक्त करता है, तब सागर की यह सफलता बताती है कि सही दिशा, आधुनिक कौशल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण किसी भी युवा की तकदीर बदल सकते हैं। सफलता महानगरों की जागीर नहीं है। सपनों की कोई पिन कोड नहीं होती। हौसला, मेहनत और सही मार्गदर्शन हो, तो सागर का युवा भी देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों तक अपनी पहचान बना सकता है। यही बदलते भारत और उभरते सागर की नई तस्वीर है।

अगला अवसर आपके लिए हो सकता है –

IT Jobs Factory के नए बैच जुलाई  2026 से शुरू हो रहे है

यहां Data Analyst, Data Science, DevOps और Data Engineering के कोर्स उपलब्ध हैं।  संस्थान के अनुसार सीटें सीमित हैं और इच्छुक विद्यार्थी समय रहते संपर्क कर सकते हैं।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

12 hours ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

19 hours ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

20 hours ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के सहयोगी दलों ने उठाये सवाल

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठ रहे सवालों के बीच अब…

2 days ago

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के व्यापारी करेंगे डिजिटल भुगतान का बहिष्कार

नई दिल्ली। भारतभवः  डिजिटल भुगतान को लेकर देशभर के व्यापारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ…

3 days ago