खेत-खलिहान

एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत अबिराज सहित विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

मालथौन/बरोदियाकलां/रजवांस। आज शुक्रवार को युवा भाजपा नेता अबिराज सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र के रजवांस, बरोदियाकलां, और मालथौन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम स्व. श्रीमती मीरा देवी दुबे हायर सेकेंडरी स्कूल रजवास में वृक्षारोपण किया, उसके बाद वैष्णो देवी माता मंदिर बरोदियाकलां और शासकीय महाविद्यालय मालथौन में वृक्षारोपण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अबिराज सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत हमारे देश के सभी राज्यों में संपन्न हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और आपके भूपेन्द्र भैया की भी यही सोच है कि देश में वृक्षारोपण से पर्यावरण सरंक्षण हो सकें। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने से वातावरण शुद्ध होता हैं, और हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रकृति से प्राप्त होती हैं।अबिराज सिंह ने वृक्षारोपण किया और सभी युवाओं से अपील की कि एक पेड़ अपनी मां के नाम से अपने क्षेत्र में लगाये और उसकी पूर्ण रूप से देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है, और पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्ष लगाने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा नहीं होता और वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि आपके भूपेन्द्र भैया लगातार 10 वर्षों से निरंतर खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास  के कार्य कर रहे है और जो भी विकास कार्य अभी बाकी है वो भी जल्द संपन्न होंगे ।उन्होने स्वामी विवेकानंद के विचारों को शासकीय महाविद्यालय मालथौन और रजवांस के   सभी विद्यार्थियों को अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में एक लक्ष्य तय करना है और उस लक्ष्य को पाने के लिये निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। यही भावना लेकर हमें जीवन मे आगे बढ़ना है।वृक्षरोपण कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, मण्डल अध्यक्ष राम कुमार बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दुबे, राजकुमार रिछारिया, साहब सिंह चंदेल, संदीप वैध, बलराम ठाकुर, आर.सी.दुबे, योगेश ठाकुर, कोमल यादव, दयाराम चौरसिया, गोलू राय, तिलक लोधी, मुकेश तिवारी, सीएमओ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

6 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago