शिक्षा

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये


मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण
कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का आधुनिक तकनीक से जुड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। विद्यार्थियों को यह राशि 1 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिये राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का संबल

प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के बीच…

16 hours ago

प्रदर्शन के नाम पर अनिश्चितकालीन कब्जा नहीं सुप्रीम कोर्ट की दोटूक टिप्पणी !

सुप्रीम कोर्ट बोला– आंदोलन सबका अधिकार है, किसी एक संगठन की जागीर नहीं; प्रदर्शन स्थलों…

17 hours ago

13.5 करोड़ वोटर पर अमित शाह का हिसाब

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच…

2 days ago

मध्यप्रदेश में 3 दिन मौसम के दो रंग, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी…

2 days ago

मोदी को राहुल गांधी की खुली चुनौती हिम्मत है तो बहस कीजिए!

 विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने, हिम्मत है तो बहस कीजिए!   नई दिल्ली। देश की…

2 days ago

बोलो जुबां केसरी पर फस गए शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक बेहद ही मजेदार और…

2 days ago