राजनीतिनामा

सागर – भाजपा के 5 विधानसभाओं के 33 मंडलों के लिए रायशुमारी संपन्न हुई

सागर | भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहें संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ समितियों के गठन उपरान्त मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसके लिए बुधवार को धर्म श्री संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा सिंह,चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र बिल्थरे चुनाव सह अधिकारी,डॉ.विनोद पंथी,डॉ.वीरेन्द्र पाठक की उपस्थिति में रायशुमारी की गई रायशुमारी के लिए अपेक्षित पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने मंडल के लिए निजी राय अनुसार कम से कम एक व अधिकतम तीन नाम (स्वयं के अलावा) लिखकर निर्वाचन अधिकारियों को सौंपी रायशुमारी प्रक्रिया में क्रमशः मंडल वार चली जो लगातार दिन भर चलती रही जिसके प्रथम दिवस सागर,देवरी,बंडा,नरयावली,बीना,सुरखी विधानसभा के कुल 33 मंडल (नवीन मंडल सहित) के लिए रायशुमारी अनुशासनात्मक रूप से संपन्न हुई रायशुमारी के पूर्व आपेक्षित पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक हुई जिसमें जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,निर्वाचन अधिकारी सीमा सिंह,चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र बिल्थरे ने निर्वाचन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी व निर्वाचन संबंधी सभी नियमों व संगठनात्मक आचार संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का आग्रह किया!जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि रायशुमारी के मंडल मे निवारत जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी,प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक,सह संयोजक,जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष,महापौर,जिला पंचायत सदस्य,पूर्व विधायक,सांसद,प्रदेश पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष,निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष अपेक्षित रहें!

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

8 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago