राजनीतिनामा

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ

सागर। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह ,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, इंजी प्रदीप लारिया, पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सदस्यता टोली के साथ जनप्रतिनिधियों को सक्रिय सदस्य बनाया। भाजपा संभागीय कार्यालय में जिला सदस्यता टोली ने भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया को सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई। सक्रिय सदस्यता उपरांत जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि आज से जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जिले में संगठन पर्व के अंतर्गत 4 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। इसी प्रकार पार्टी कार्यकर्ता जिले में अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे।जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ विधायक गणों को  पार्टी का सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराकर सक्रिय सदस्यता अभियान का जिले में शुभारंभ किया गया। मैं जिले के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं स जिले में भाजपा संगठन पर्व की तरह सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास रचेगी।  अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री श्याम तिवारी सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के जिला प्रभारी  हरिराम सिंह सदस्यता समिति जिला सदस्य वीरेंद्र पाठक निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया चैन सिंह ठाकुर भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे पूर्व निगम अध्यक्ष प्रदीप पाठक अंशुल परिहार बालकिशन सोनी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

9 hours ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

14 hours ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

15 hours ago

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परफार्मेंस और परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय का पालन…

1 day ago

बिहार – राजनीति में भूचाल नितिश जायेंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है…

3 days ago

ईरान-इसराइल-अमेरिका युद्ध से थर्राई दुनिया खामनेई की मौत

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले से सारी दुनिया सन्न है सोशल मीडिया पर…

7 days ago