सागर विधानसभा में भाजपा का प्रचार अभियान तेज हो चला है भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सागर विधानसभा में विशेष रूप से महा जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सागर नगर के 48 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की जनप्रतिनिधिए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर अपने.अपने वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शहर के सभी 48 वार्डों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों और पदाधिकारियों ने बुर्जुगों का आशीर्वाद लिया। सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर ढोल.बाजों के साथ पूर्ण उत्साह से महा जनसंपर्क को सफल बनाया। इस दौरान जैन ने कहा की सफलता पूर्वक संपन्न हुए महाजनसंपर्क अभियान के लिए सभी कार्यकर्ता बंधुओं.बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वृक्ष हैंए जिसकी शाखाएं सेवाए निष्ठा और समर्पण से जुड़ी हुई हैं। कार्यकर्ता ही इसकी जड़ है। आज महाजनसंपर्क अभियान में उन्हीं की मेहनत का फल सामने है कि पूरा शहर कमल में नजर आ रहा है। उन्होंने शहर वासियों का निरंतर स्नेह के लिए धन्यवाद व्यक्त किया हैं।
सागर विधानसभा में सागर विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारी को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत पार्षद दल की बैठक शनिवार देर शाम बुलाई। बैठक में तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन सागर में हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री रोड शो के माध्यम से भाजपा की विजय के लिए जन आशीर्वाद मांगेंगे। रोड शो का प्रभावी असर होता है। हम लोगों ने देखा है कि जितना अच्छा रोड शो होगा। उतना ही अच्छा पार्टी के प्रति चुनाव में अनुकूल वातावरण बनेगा। यह बात मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित सागर नगर निगम के भाजपा पार्षद दल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने उपस्थित जनप्रतिधियों व कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री जी के आगमन पर आयोजित रोड शो एवं सभा में सागर वासियों को आमंत्रित करने हेतु घर घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण देने का आग्रह किया।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…