राजनीतिनामा

बोझ समझी जाने वाली बेटियों को भाजपा ने बनाया लाड़ली लक्ष्मी-अनुश्री जैन

पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें लाड़ली लक्ष्मी बना दिया : अनुश्री जैन

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन की धर्मपत्नी अनुश्री जैन ने किया जनसंपर्क, महिलाओं से की आवश्यक रूप से मतदान की अपील

सागर। भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम किए हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। किसी समय बेटियों के बोझ समझा जाता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लक्ष्मी बना दिया। आज बेटी के जन्म के साथ उनकी शादी होने तक कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें संबल देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहनों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की है। यह बात सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन की धर्मपत्नी अनुश्री जैन ने जनसंपर्क के दौरान कही। सागर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन की पत्नी अनुश्री जैन पूर्ण सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। उन्होंने पंतनगर वार्ड में सघन जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क करते हुए अनुश्री जैन घर-घर पहुंचीं। जिनका वार्डवासियों द्वारा भव्य स्नेह पूर्वक स्वागत किया गया। इसी दौरान श्रीमती जैन आवास योजना से लाभान्वित महिला हितग्राही के पास पहुंची, जहां हितग्राही महिला ने भावुकता के साथ श्रीमती जैन को गले लगाकर कहा कि दीदी, शलैंद्र भैया ऐसे ही जनता की मदद करते रहे। उनको मेरा खूब आशीर्वाद है। अन्य हितग्राहियों द्वारा शैलेंद्र भैया और भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही श्रीमती जैन को नवनिर्मित घर का भ्रमण कराया। इस दौरान श्रीमती जैन ने चबूतरे पर बैठकर महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आज सरकार हमारे समूचे सपनों को पूरा करने का सुनियोजित प्रयास कर रही हैं। जिसे आगे भी जारी रखेंगी। इसके लिए आवश्यकता है कि विकासवादी विचारधारा और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को पुनः हमें बहुमत से विजय बनाकर विकास और जनकल्याण के रथ को निरंतर चलने के लिए गति प्रदान करना हैं। इसके साथ अनुश्री जैन उपस्थित महिलाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि हम सभी महिलाएं अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूर्ण समर्पण से करते हैं। इस प्रकार मतदान भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं। जिसे हमें आवश्यक रूप से पूरा करना हैं और सखियों सहेलियों परिवारजनों और रिश्तेदारों को भी आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करना हैं। संत कबीर, वल्लभ नगर वार्ड में महिला सम्मेलन हुईं श्रीमती अनु श्री शैलेंद्र जैन शामिल हुईं सागर के संतकबीर वार्ड में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन की धर्मपत्नी श्रीमती अनु श्री जैन शामिल हुईं सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं सम्मेलन में श्रीमति जैन ने महिलाओं से संवाद कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के पक्ष में मतदान करने की अपील की उपस्थित महिलाओं ने दोनो श्रीमती जैन को दोनो हाथ उठाकर खूब आशीर्वाद प्रदान किया। संवाद के दौरान भावुकता भरा क्षण देखने को मिला जब मंचासिन सदस्यों के साथ साथ उपस्थित महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। तत्पश्चात श्रीमती जैन बल्लभ नगर वार्ड में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रवासी प्रभारी श्रीमती रंजना उपाध्याय,स्थानीय पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक,गोलू कोरी, रश्मी नरेश धानक,मेघा दुबे प्रतिभा चौबे,निशा सिंधे,सुषमा यादव,प्रीति शर्मा,सोभा सराफ,प्रभुदयाल साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं वार्ड वासी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

कोप भवन में भाजपा के तोप मंत्री

मप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और मप्र सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी…

6 hours ago

बीएमसी बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार – 16 साल का सपना होगा साकार, 250 एमबीबीएस सीटों की तैयारी

बुंदेलखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के लिए एक स्वर्णिम युग…

24 hours ago

जो तुमसे टकराएगा, मिट्टी में मिल जाएगा

एक जमाने में प्रतिकार का प्रमुख नारा था-'जो हमसे टकराएगा, मिट्टी में मिल जाएगा'. वक्त…

2 days ago

भाजपा और पीएम मोदी के नवीन बॉस

बिहार में भाजपा की राजनीति के चेहरे 45 वर्षीय नितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के…

6 days ago

चाँदी पहुंची तीन लाख के पार आगे क्या होगा !

चांदी पहली बार 3 लाख के पार, 15 हजार बढ़ी बीते दो साल में सोने…

6 days ago

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य और पुलिस विवाद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर विवादों में हैं गौतलब है की कुम्भ मेले में…

1 week ago