राजनीतिनामा

कांग्रेस झूठ फरेव और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है- प्रदीप लारिया

दूसरे दलों में परिवारवाद है और भाजपा में कार्यकर्ता उच्च पदों पर पहुंचता है:- यूपी कन्नौज सांसद श्री पाठक
कांग्रेस झूठ फरेव और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है, इससे सावधान रहें:- भाजपा प्रत्याशी  प्रदीप लारिया
नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर युवा मोर्चा नरयावली मण्डल द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कन्नौज उत्तर प्रदेश के सांसद श्री सुब्रत पाठक जी,भाजपा प्रत्याशी इंजी.श्री प्रदीप लारिया जी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पाठक जी ने नव मतदाताओं से कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव को देश के चुनाव से जोड़कर मतदान करें। आपका एक वोट भी गलत हो गया,तो पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। मतदान हमारा अधिकार है और हमारा वोट देष प्रदेष की सरकारों को चुनता है। मतदान से ही समानता का अधिकार मिलता है। भारतीय जनता पार्टी देष बनाने का काम करती है और दूसरे दल देष तोड़ने का। सत्ता कई बार बदली,लेकिन व्यवस्था में बदलाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आने के बाद ही हुआ। हमारी सरकार सभी वर्गों के साथ खड़ी होने वाली सरकार है। भाजपा के मोदी सरकार ने कोरोना काल में जब लोग संकट में थे। तो उनकी चिंता करते थे। 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राषन पहुंचाने का काम किया है। दूसरे दलों में परिवारवाद है और भाजपा में छोटे से छोटा भाजपा कार्यकर्ता उच्च पदों पर पहुंचता है। उसका उदाहरण पंडित अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी जी है। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी इंजी.श्री प्रदीप लारिया जी एक छोटे कार्यकर्ता थे। एक बार महापौर और आज तीन बार के विधायक है यह भारतीय जनता पार्टी है।
                  आप युवा मतदाता नरयावली विधानसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक विजयी दिलाने का काम करेंगे ऐसी आषा है। लारिया जी ने कहा कि युवा मोर्चा की बूथ स्तर पर यदि कोई सक्रिय टीम है तो वह नरयावली विधानसभा क्षेत्र में है। आप कल के नेता है। यहां से संकल्प लेकर जाएं कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर कमल खिलायेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज प्रदेश में शिवराज जी मुख्यमंत्री है। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर जी वह युवा मोर्चा में काम करने के बाद ही इन पदों पर पहुंचे है। दूसरे दलों में सिर्फ परिवार के लोगों का ही प्रमोषन होता है और भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का। यह चुनाव मेरे विधायक बनने का नहीं मध्यप्रदेष के विकास को तय करने चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ फरेव और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है। इससे आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के पहले श्री लारिया का जनता और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और आतिषबाजी कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह राजपूत जी,श्री आफीसर यादव जी,श्री कल्याण सिंह पापा जी,श्री चन्द्रभान यादव जी,श्री अरविन्द घोषी जी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री मुरारी यादव जी,श्री धर्मेन्द्र कुषवाहा जी,श्री भानू राजपूत जी,श्री बंटी राठौर जी,श्री विजय गौतम जी,श्री अंकित तिवारी जी,श्री राजा रिछारिया जी,श्री वीरेन्द्र गौतम जी,श्री बाबूलाल रोहित जी सहित नरयावली मण्डल के पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नव मतदाता उपस्थित रहे।
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

41 mins ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

8 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago