राजनीतिनामा

मंत्री गोपाल भार्गव ने नामांकन पत्र दाखिल किया

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव ने केन्द्रीय मंत्री डॉ खटीक की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया
केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री ने विशाल जन सभा को किया संबोधित
मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की और अग्रसर हो रहा रहली की जनता भार्गव जी को नौवी बार जीताकर नया रिकॉर्ड बनाएगी- डॉ वीरेंद्र खटीक

मेरा पूरा जीवन निष्कलंक और जनता की सेवा को समर्पित रहली की जीत इतनी बड़ी हो की एक रिकॉर्ड बन जाए यह चुनाव मैं नहीं, क्षेत्र की जनता लड़ रही है – गोपाल भार्गव

सागर। मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक की उपस्थिति में सागर जिले की रहली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन जमा करने के लिए रहली एसडीएम कार्यालय पहुंचे। नामांकन के पश्चात केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक और प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कृषक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। श्री भार्गव ने कहा कि मैं सदैव आप सभी के प्यार और स्नेह का ऋणी रहूंगा, मैं आप सभी का भाई और बेटा हूँ, इसीलिए यह चुनाव मैं नहीं इस क्षेत्र की जनता लड़ेगी।

रहली की जनता रिकॉर्ड मतों से भार्गव जी को विजयी इबारत लिखेगी

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जब मैं यहां नामांकन के लिए गढ़ाकोटा से रैली में आ रहा था, तो प्रत्येक गांव से जनता निकल निकल कर रहली की तरफ गोपाल भार्गव के नामांकन में शामिल होने के लिए जा रही थी , जिसे देखकर यह लग रहा था कि जैसे यह नामांकन रैली न होकर कोई बहुत विशाल विजय जुलूस निकल रहा हो । उन्होंने कहा कि आज एक अपराजेय योद्धा का नामांकन भरवाने के लिए आया हूँ। ना मैंने कोई चुनाव हारा है और ना भार्गव जी ने आज तक कोई चुनाव हारा है, और मुझे विश्वास है कि रहली की जनता रिकॉर्ड मतों से गोपाल भार्गव को विजयी बनाकर क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास में एक नई इबारत के साथ साथ नौंवी जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी।

भार्गव जी का जनता से तीन पीढ़ियों का नाता

डॉ खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याण और गरीब कल्याण की सेवा कर रही है। श्री गोपाल भार्गव जी का जनता से तीन पीढ़ियों का नाता है। उन्होंने हमेशा जनता की मदद की है। कभी भी दिन हो या रात हमेशा जनता की सेवा में लगे रहने वाले श्री भार्गव जी का यह प्रयास रहता है की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरत मंद व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटियों का निशुल्क सामूहिक विवाह के आयोजन हो या, कोरोना काल में मुफ्त भोजन और राशन वितरण हो एक पालक की भांति भार्गव जी ने विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता की है। उन्होंन जनसभा में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग भार्गव जी को जिताए और भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर मध्यप्रदेश में सरकार बनायें।

नौवी बार जीताकर रिकार्ड बनायें
मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 40 साल पहले विधानसभा की जनता ने गोपाल को पौधे के रूप में रोपा था जो अब वृक्ष बन गया है और सभी को छाया दे रहा है। राजनीति के सफर में मुझ पर कभी कोई आरोप नहीं लगा और न कलंक लगा है। मैं हमेशा जनता की सेवा में लगा रहता हूं। क्योंकि मैं रात-रात में जनता के बीच रहता हूं और उनकी सेवा करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी हो। वोट देने के पहले यह जरूर पूछ लेना कि कौन सा काम है जो गोपाल भार्गव ने नहीं किया। कांग्रेस प्रत्याशी को उस काम के लिए आप बता दो और पूछों कि आप करा पाओगे क्या उन्होंने जनता से कहा कि लगातार 8 बार से रहली में भारतीय जनता पार्टी की जीत का सिलसिला चला आ रहा है। इस बार भी आप भाजपा को जिताएंगे लेकिन इस बार रहली विधानसभा की जीत का मार्जिन इतना बढ़ा हो की भाजपा नेतृत्व भी रहली की जीत को देखकर दंग रह जाए और पुरे मध्यप्रदेश में रहली की जीत का एक रिकॉर्ड बन जाएँ।

मैं सौभाग्यशाली, मुझे 40 वर्षों से मिल रहा जनता का अटूट स्नेह और प्रेम
नामांकन रैली और जनसभा में उमड़े जनसैलाब से अभिभूत होकर श्री गोपाल भार्गव ने भावुक होते हुए कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि रहली विधानसभा की जनता का यह अटूट स्नेह और प्रेम मुझे लगातार 40 वर्षों से मिल रहा है। रहली विधानसभा मेरे लिए एक परिवार है। उन्होंने कहा कि वैश्विक नेता और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की वैश्विक पहचान बनी है। मोदी जी के प्रयासों से आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो वही चंद्रमा तक हमारी पहुँच हुई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में हम विकास की इबारत लिख रहें है, प्रदेश का समग्र विकास हो, रहली विधानसभा का विकास हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जितायें।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

13 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

21 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago