राजनीतिनामा

10 महीनो बाद कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम तैयार

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चयनित होने के लगभग 10 महीनो बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा  की है ।177 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें पूर्व सीएम के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल है। 17 उपाध्यक्षों में दो महिलाएं हिना कांवरे और झूमा सोलंकी को जगह मिली है।16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को जगह दी गई है। इस टीम में पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मनोज चौहान और भूपेन्द्र मरावी शामिल है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सागर जिले से इन्हें मिली जगह 

सागर जिले बनाए गए पदाधिकारियों में महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला, रेखा चौधरी, हर्ष यादव, प्रभु सिंह ठाकुर , स्थाई आमंत्रित भूपेंद्र गुप्ता, विशेष आमंत्रित जीवन पटेल प्रकाश जैन, सुनील जैन है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

6 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago