राजनीतिनामा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 मई को बीना और मालथोन आएंगे

सागर। प्रदेश के मुखिया व विकास पुरुष मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आगामी 1 मई को सागर लोकसभा क्षेत्र के बीना और मालथोन आएंगे। वे यहां पर विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीना और मालथोन आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी रविवार को बीना नगर, बीना ग्रामीण व भानगढ़ मंडल की बैठकों में शामिल हुए। बैठकों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रवास कार्यक्रम व जनसभा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर विभिन्न समितियों का गठन को उन्हें दायित्व सौंपे गए। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 01 मई 2024 को बीना विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रथम नगर आगमन हो रहा है। चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। इसलिए सभी नियमों का पालन करते हुए हम सभी को मान. मुख्यमंत्री जी के प्रथम आगमन को भव्य बनाना हैं। मान. मुख्यमंत्रीजी प्रवास के दौरान विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगे जिसके लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बूथ समिति सदस्यों के साथ घर-घर जाकर पीले चावल भेंट कर सभी को सभा के लिए आमंत्रित करें। सिरोठिया ने कहा कि कार्यक्रम के लिए समय कम है, इसलिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से दायित्वों के निर्वाहन में प्राण-प्रण से जुट जाएं। मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजन का व्यापक रूप से प्रचार—प्रसार करें।

आयोजन को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: श्याम तिवारी

लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी ने कहा की आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने की हम सभी की सामूहिक जवाबदारी है। आयोजन की जानकारी घर-घर तक पहुंचे और जन-जन अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और मान.मुख्यमंत्री को देने सभा में पधारे। इसके लिए बूथ समिति सहित सभी पन्ना प्रभारी घर-घर पहुंचकर लोगों को आमंत्रित करें। बैठक में पूर्व विधायक डॉ.विनोद पंथी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि कैथोरिया,मनोज शर्मा,सुनील समैया, सचिन समैया संजय सिंह रत्न यादव,सुखदेव मिश्रा,शिवम तिवारी,साहब राज यादव, मुकेश पटेल,विजय हुरकत लोकेंद्र यादव सहित मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

2 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

6 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

1 day ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

3 days ago