कर्तव्य - अधिकार

बेटे की गुंडागर्दी, मंत्री की धमकी, सबकी वर्दी उतरवा दूंगा,  2 घंटे में 4 सस्पेंड

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने ’दो मामलों में संज्ञान’ लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

भोपाल शहर में मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्यमंत्री के बेटे ने बीते शनिवार की रात में शहर के एक रेस्त्रां संचालक दंपती के साथ मारपीट करने और थाने में हंगामा कर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने देर रात मंत्री पुत्र पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मंत्री पुत्र के दोस्त की शिकायत पर रेस्त्रां संचालक दंपती और कुक के खिलाफ साधारण मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो घंटे बाद ही 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर निम्नलिखित बिंदुओं पर की गई कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा है –


(1) थाना शाहपुरा में ऐसी घटना के संबंध में पंजीबद्ध आपराधिक मामलांें और उनके अंतर्गत आहत/पीड़ित बताये गये व्यक्तियों के डाक्टरी परीक्षण उपरांत प्राप्त एम.एल.सी.रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्यवाही ।

(2) थाना शाहपुरा के दिनंाक 30 मार्च 2024 के रात्रि 8.00 बजे के पश्चात् से दिनांक 31.03.2024 के प्रातः 5.00 बजे तक के सीसीटीवी फुटेज की सम्पूर्ण जाँच कराते हुए उसके आधार पर प्रकट परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन और सीसीटीवी फुटेज की नियमानुसार प्राप्त की गई सी.डी. की प्रति भी विवरण सहित प्रेषित करें ।

(3) थाना शाहपुरा के जिन 04 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाना बताया गया है उनके संबंध में हुई कार्यवाही निलंबन के आधार और प्रस्तावित कार्यवाही के संबंध में प्रतिवेदन ।

(4) ऐसी घटना में सम्मिलित बताये गये व्यक्तियों की करायी गई डाक्टरी परीक्षण के संदर्भ में उनके शराब के सेवन की स्थिति के संबंध में प्रेतिवेदन ।

गुलमोहर की जी-3 सेक्टर के पार्क पर मंत्री का कब्जा, यहां खड़ी होती हैं गाड़ियां, बैनर भी लगे हैं

भोपाल शहर की गुलमोहर काॅलोनी के जी-3 सेक्टर के सार्वजनिक पार्क पर मध्यप्रदेश शासन के एक मंत्री द्वारा कब्जे का मामला सामने आया है। दरअसल, जी-3 सेक्टर के लिए इस पार्क का निर्माण हुआ था, लेकिन यहां मंत्री द्वारा अपनी गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। इसके अलावा पूरे पार्क में उनके बैनर लगे हुए है। यहां टीन का शेड लगाकर मंत्री के लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। गुलमोहर कॉलोनी के अध्यक्ष का कहना है कि कॉलोनी में लगभग 2 हजार लोग रहते हैं। उनकी सुविधा के लिए यहां पार्क का निर्माण किया गया था। मंत्री जी ने पूरे पार्क पर कब्जा कर लिया गया है। पार्क के अंदर मंत्री जी के लोग बैठे रहते हैं। यदि कोई कॉलोनी का बच्चा या सदस्य अंदर जाने की कोशिश करता है, तो उनको अंदर नहीं जाने दिया जाता है। इसको लेकर कई बार शिकायत की है, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच निम्नलिखित बिंदुओं पर कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा है –

(1) गुलमोहर कालोनी के जी-3 सेक्टर के पार्क में यदि अतिक्रमण पाया गया है तो उसके संबंध में तत्काल कार्यवाही कर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन ।


(2) उक्त पार्क का उपयोग किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग के लिए न हो इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन ।

(3) उक्त पार्क क्षेत्र के निवासियों के लिए जिन सुविधाओं के उपयोग हेतु बनाया गया है उसी अनुरूप उसके अलावा अन्य किसी कार्य के लिए उपयोग न हो इस संबंध में की गई कार्यवाही ।

(4) उक्त पार्क के क्षेत्र के निवासियों द्वारा शांति पूर्वक बिना किसी बाधा के अनुमत गतिविधियों के लिए ही उपयोग किया जावे इस ंसबंध में भी स्थिति सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago