Categories: Breaking News

अज्ञात कटरबाज पुलिस गिरफ्त में कटरबाजी की घटना का पर्दाफास दो आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 18.02.24 को रात्रि 10.00 बजे के आसपास फरियादी मो. इकबाल जो कि फोटोग्राफी का काम कर बाघराज मल्टी से पैदल पैदल तिली तिराहे तरफ आ रहे थे पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल से आये और पीछे से कान के पास कटर मारकर भाग गये थे। उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय सागर अभिषेक तिवारी व्दारा बहुत गंभीरता से लेकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के कुशल निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज तथा थाना मोतीनगर सागर पुलिस की दो टीमें अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु लगायी गयी थी टीम व्दारा घटना दिनांक को एवं उसके पश्चात लगातार घटना स्थल पर आने जाने वाले संभावित रास्तों पर करीबन 50 सीसीटीव्ही फुटेज सर्च किये तथा दोनों थाना क्षेत्रों में सक्रिय मुखबिरों को एक्टिवेट कर जानकारी पता की गयी उक्त टीमों व्दारा लगातार की जा रही पतासाजी के दौरान विश्वसनीय मुखबिरों व्दारा सूचना प्राप्त होने पर दो आरोपी धर्मेन्द्र पिता भैयालाल विश्वकर्मा उम्र 28 साल एवं वासु पिता चन्दू विश्वकर्मा उम्र 20 साल दोनों नि. नि. धर्मा श्री अंबेडकर वार्ड थाना मोतीनगर को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की तथा दोनों से विस्तृत पूंछतांछ करने पर उक्त घटना दोनों के व्दारा घटित करना स्वीकार किया गया। जिस पर से दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एवं एक कटर जप्त किया गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

6 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago