शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में 15 वेतनभोगी कर्मचारी स्थाईकर्मी घोषित
1 सितम्बर 2016 की स्थिति एवं वर्तमान में भी निरंतर कार्यरत 15 दैनिक वेतनभाेगी कर्मचारियों को आदेश जारी कर 1 सितम्बर 2016 की स्थिति में स्थाईकर्मी घोषित किया गया है। स्थाईकर्मी घोषित किए गए कर्मचारी 1996 से 2016 के मध्य कार्यरत है जो शासन द्वारा जारी आदेश के तहत स्थाईकर्मी के लिए पात्र थे। स्थाईकर्मी घोषित किए जाने पर सभी कर्मचारियों ने संस्था प्राचार्य डॉ संजीव दुबे एवं अनुशंसा समिति सदस्यो डॉ इमराना सिद्दीकी, डॉ प्रतिभा जैन तथा श्री प्रवीण कुमार पाण्डेय का शॉल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ से अभिनंदन कर उनका आभार जताया।
स्थाईकर्मी घोषित करने के पहले महाविद्यालय स्तर पर सभी कर्मचारियों के संबंधित दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जॉच कर समिति द्वारा प्राचार्य के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । जिसके आधार पर इन कर्मचारियों को स्थाईकर्मी घोषित किया गया:- देवेन्द्र टंडन, हरिनारायण व्यास, लक्ष्मी मिश्रा, खूबसिह लोधी, कंचन पाण्डेय,भगवत प्रसाद, संजीव खटीक, मुरारी मिश्रा, जगदीश कोष्टी, अशीष पटैल, सुरेन्द्र प्रजापति, निजाम सिंह लोधी, रधुवीर, प्रवीण, एवं संगीता बाल्मीकि। स्वागत समारोह में शैलेन्द्र शर्मा, बीडी कोष्टी, ब्रजेश यादव एवं स्टाफ उपस्थित रहें
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…
दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…
युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…
बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…
भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…
भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…