राजनीतिनामा

देवरी कलां – 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की घटना एक षडयंत्र – पटैरिया

ज्ञापन में जिन जनप्रतिनिधियों के नाम वह उस समय मौके पर उपस्थित नहीं थे षडयंत्र पूर्वक रची गई थी घटना, राजनीतिक द्वेष भावना से किया जा रहा कार्य– विनीत पटेरिया

देवरी कलां।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवरी किला मैदान में हुई घटना को लेकर जनपद के सभागार में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवम सदस्य विनीत पटेरिया ने कहा कि 26 जनवरी को किला मैदान में हुई घटना को लेकर भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौपा गया है।जिन नामों पर भीम आर्मी मामला दर्ज़ कराने की कह रहे हैं उन में कोई भी व्यक्ति उक्त घटना के समय उक्त स्थान पर उपस्थित नहीं थे।हम सभी जिनमे में स्वयं ,विकास पाठक,महेंद्र पालिया देवरी जनपद कार्यालय में आ गए थे घटना उसके बाद की है। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र खल्ला ने बताया कि घटना सामान्य नहीं है घटना को लेकर बड़ी साजिश रची जा रही थी जिसका खुलासा कॉल डिटेल मिलने पर हो जाएगा कि किन-किन व्यक्तियों का उक्त घटना मैं हाथ है,उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे कचहरी तिराहा पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया, सहित लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया इसके बाद देवरी किला मैदान में हम सभी पहुंचे लेकिन घटना के पूर्व हम सभी पुनः देवरी जनपद पंचायत आ गए थे घटना के संबंध में फोन पर जानकारी मिली तो जनपद में पदस्थ कर्मचारियों के साथ घटना को लेकर हम लोग थाने पहुंचे थे।

इस संबंध में किला मैदान एवं थाने की फुटेज देखी जा सकती है जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूर्णतः मिथ्या है। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया जनपद सदस्य विकास पाठक एवम महेंद्र पलिया ने किसी भी प्रकार की मारपीट गाली गलौज नहीं की। नगर पालिका पार्षद संजय चौरसिया ने कहा कि षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया जा रहा था हमारे नेता भाई विनीत पटेरिया का लगातार राजनीतिक कद बढ़ रहा है उनकी छवि धूमल करने के लिए इस प्रकार की साजिश रची जा रही है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरी घटना की कॉल डिटेल निकाली जाए कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ की जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए और ऐसे लोग जो साजिश में शामिल हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो। डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पहुंचा था जनपद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया ने बताया कि सबसे पहले देवरी आने पर वह कचहरी तिराहे पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर उनके द्वारा माल्यार्पण किया गया जिस प्रकार से देवरी का माहौल बिगाड़ा जा रहा है ऐसी साजिश करता के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस से कॉल डिटेल की जांच की जाए।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

युवा विधायकों को समझाई गई विकास की बारीकियां

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के सम्मेलन में विधायकों को विकास की…

7 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 days ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

4 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

4 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

6 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

1 week ago