निरोगी-काया

कैंसर की उपचार उपचार प्रक्रिया “सुपरसोल” के लिए सर्जन डॉक्टर गर्ग सम्मानित

भोपाल के विश्वविख्यात सर्जन डॉक्टर भुवनेश्वर गर्ग को लाइलाज कैंसर उपचार के लिए खोजी गई उनकी उपचार प्रक्रिया सुपरसोल हेतु फोर्टिस समूह द्वारा बेंगलुरू में आयोजित विश्व कैंसर समिट में आज सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर भुवनेश्वर गर्ग जटिलतम सर्जरीज के लिए और लाइलाज जख्मों हेतु किया गए उनके सतत शोध परिणामों के लिए सारी दुनिया में प्रशंसित हैं और दर्जनों वैश्विक कांफरेंसों में सम्मानित किए जा चुके हैं! जले हुए जख्मों के लिए खोजी गई उनकी उपचार प्रक्रिया और उनकी इन्वेंटेड मलहम से बिना सर्जरी या स्किन ग्राफ्ट के पूरी तरह सामान्य किया जा सकता है, दुनिया भर की लड़कियों महिलाओं के जले हुए चेहरों के लिए यह पद्धति वरदान साबित हो रही है, इसी तरह जिन डायबिटीज के लाइलाज जख्मों और डायबिटिक फुट गैंगग्रीन में सारी दुनिया में पैर काट दिया जा रहा है, ऐसे मरीज पैर कटने से पहले समय से अगर डॉक्टर गर्ग से उपचार ले पा रहे हैं, तो उन सभी के पैर डॉक्टर गर्ग की तकनीक से ठीक किए जा चुके है।

पूरे देश भर से डॉक्टर गर्ग सूचना मिलने पर इन मरीजों को न सिर्फ उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं अपितु सभी को विकलांगता, विकृति और उसके फलस्वरूप होने वाले अवसाद से भी बचा रहे हैं, उनके लाइलाज जख्मों के उपचार की जानकारी मिलने पर कैंसर के कई लाइलाज मरीजों के परिजनों ने उनसे उपचार हेतु अप्रोच किया था और इन सभी के ठीक हो जाने वाले इन परिणामों को आज दुनिया भर के कैंसर विशेषज्ञों ने ना सिर्फ सराहा बल्कि सर्वश्रेष्ठ भी घोषित कर सम्मानित किया। बिना ज्यादा लागत और एंटीबायोटिक्स के किया जाने वाला यह उपचार यकीनन अत्याधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में भारत देश को विश्व भर में स्थापित करेगा, और करोड़ों लोगों को विकृति, विकलांगता और अकाल मृत्यु से भी बचाएगा । डॉक्टर गर्ग अपनी इस सम्पूर्ण खोज को देश को समर्पित कर, इसे सभी को सहज सुलभ करवाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से लगातार पत्राचार कर रहे हैं, किंतु दुर्भाग्यवश इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो रही है!

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

6 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

9 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

13 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago