मध्यप्रदेश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 21000 से ज्यादा अभ्यार्थियों के नतीजे अटके हुए है। और लंबे समय से अभ्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम के इंतजार में है । जिनमें लगभग 9000 पदों पर की गई पटवारी भर्ती परीक्षा भी शामिल है जिसमें धांधली के आरोप के बाद जांच के नाम पर नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी । लेकिन अब तक जांच संबधी कोई भी परिणाम सामने नहीं आ पाया है इसी तरह 2023 के चुनाव के पहले युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार चुनाव से पहले परिणाम घोषित करेगी लेकिन कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की गई 8 पदो की लगभग 2100 नियुक्ति अभी तक लटकी हुई है जिनमें वन रक्षक जेल प्रहरी संविदा वर्ग 1 पुलिस कांस्टेबल जैसे पद शामिल है अब युवाओं को मध्यप्रदेश की नई मोहन यादव सरकार से इन भर्तियों के जल्द निपटारे की आस है।
वीडियो समाचार ⇓
https://youtube.com/shorts/ekqppNQb76Q
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…
कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…
श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…
10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…
जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…