राजनीतिनामा

सागर और आसपास के 52 कलाकारों का हुनर आएगा सामने

अनप्लग्ड सीजन की लांचिंग, सागर और आसपास के 52 कलाकारों का हुनर आएगा सामने,हर शनिवार 1 गाना होगा लांच

रावन फिल्म्स और शिवा एक्स म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में चुने गए कलाकार अब बढ़ सकेंगे आगे

सागर। रावन फिल्म्स और शिवा एक्स म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम unplugged sessions की लांचिंग शनज को सागर नगर के होटल सागर इन में हुई। इसके सह संचालक डॉ. सिद्धार्थ शंकर शुक्ला है। लांचिंग के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में सागर व सागर के आसपास के क्षेत्रों से 52 गायकों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया गया है। इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि वर्ष 2024 के 52 हफ्तों में 52 सीजन होंगे जो यूट्यूब चैनल शिवा एक्स म्यूजिक एंड प्रोडक्शन पर हर शनिवार लांच किये जाएंगे। कई बार कलाकार धन के आभाव में या आवश्यक साधनों के आभाव में आकर अपने हुनर को उन उचाईयों तक नहीं पहुंचा पाते, जिसके वो हकदार होते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सागर के बेहतरीन कलाकारों को एक उच्च स्तर का मंच मुहैया कराना है। रावन फिल्म्स के संस्थापक रिशांक तिवारी और सिद्धार्थ डेंगरे द्वारा इससे पहले भी युवाओं को केंद्रित करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। शहर में युवाओं को संगीत का बेहतरीन माहौल मिल सके इस उद्देश्य के साथ 3 महीने से गायकों, संगीतकारों, तकनीशियन आदि की लगातार बैठक कराई गई, शहर के युवाओं की शहर के वरिष्ठ कलाकारों के साथ संगत कराई गई जिससे कि नये युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अनुभव मिल सके। सह संचालक संस्था सिद्धार्थ सितार द्वारा विगत वर्ष में कई कार्यक्रम कराये गए जिनमें कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। जनता के ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट की उम्मीद के साथ कलाकारों और आयोजकों ने यह अपील भी की है कि इस कार्यक्रम के हर एक एपिसोड को जरूर देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

7 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

10 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

14 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago