लोकतंत्र-मंत्र

उदयपुर फाईल्स की रोक हटाने पीएम मोदी को चिट्ठी

राजस्थान के उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैयालाल की बर्बर हत्या के ऊपर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर लगी रोक हटवाने के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। फिल्म की रिलीज पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। इसे लेकर कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है। असल में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि यह फिल्म देश के मुस्लिमों को बदनाम करने के लिए बनाई गई है। बहरहाल, जशोदा ने चिट्ठी में लिखा, ‘मुस्लिम संगठनों और उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में फिल्म को रुकवा दिया है। मैंने खुद फिल्म देखी है, यह तो उनकी हत्या की कहानी है, इसमें कुछ गलत नहीं है। तीन साल पहले उन्हें मार दिया और अब वकील कह रहे हैं कि जो हुआ उसे फिल्म में दिखा भी नहीं सकते’। उन्होंने आगे लिखा, ‘बच्चे बता रहे हैं कि फिल्म पर अब मोदी सरकार फैसला करेगी। आपको तो पता ही है कि हमारे साथ कितना गलत हुआ और अब उल्टा वही लोग कोर्ट में जा रहे हैं जिन्होंने इनको मारा है’।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

16 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

17 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

17 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

2 days ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

3 days ago