लोकतंत्र-मंत्र

जैन समाज ने किया मंत्री भूपेंद्र सिंह का नागरिक अभिनंदन

ज्ञान का महत्व चरित्र की दृढ़ता के साथ ही है- मंत्री भूपेंद्र सिंह

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पद पर आसीन होने के 50 वें वर्ष पर आयोजित पिच्छिका परिवर्तन समारोह के अवसर पर सागर की सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंत्री  सिंह ने आचार्य श्री की शिष्या आर्यिका रत्न दृढ़मति माता जी के आशीर्वचनों को सुना। मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज भारतीय संस्कृति के उन्नायक और ध्वजवाहक हैं। हम सभी इतिहास के उन सौभाग्यशाली लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी आंखों से आचार्य श्री को देखा और सुना है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आचार्य श्री की काव्य पुस्तक मूकमाटी उनके व्यक्तिगत संग्रह में है और वे अपने जीवन में आचार्य श्री की शिक्षाओं का पालन करने का प्रयास करते हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से खुरई में 3 करोड़ रुपए की लागत से ऐसी गौशाला बनवाने का काम शुरू किया है जिसमें दो हजार गौवंश सुख पूर्वक रह सकता है। लगातार सात वर्षों से गौशाला को सक्रिय आर्थिक सहयोग उनकी ओर से हो रहा है।

मंत्री सिंह ने कहा कि आचार्य श्री के नाम से अहिंसा चौक, चार एकड़ भूमि में पार्क, धर्मशाला बनवाने का काम खुरई में आरंभ किया है। मंत्री  सिंह ने कहा कि जैन साधु साध्वियों की पिच्छिका संयम और अहिंसा की प्रतीक होती है जिससे असंख्य जीवों की रक्षा होती है। पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम में ऐसी पवित्र और ऊर्जा से भरी पिच्छिकाएं भाग्यशाली परिवारों को प्राप्त होती है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश होती है कि उनके मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ यदि चरित्र की भी दृढ़ता हो तभी ज्ञान का मूल्य होता है अन्यथा चरित्र के अभाव में रावण जैसे ज्ञानी को भी अपयश ही हाथ लगता है। यह शिक्षा जैन दर्शन से ही मिलती है।पुण्य कर्मों से ही पुण्य की प्राप्ति हो सकती है दूसरा कोई रास्ता नहीं है। कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री  सिंह ने श्रीफल भेंट कर आर्यिका रत्न दृढ़मति माता जी से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात समाज की ओर से मंत्री भूपेंद्र सिंह की उपलब्धियों का वाचन करते हुए पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन अवार्ड, श्रीमहाकाल लोक लोकार्पण और सिंहस्थ के सफल आयोजनों, नगरों के चहुंमुखी विकास के लिए आचार्य श्री के परम भक्त मंत्री भूपेंद्र सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। मंत्री सिंह ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन और माता जी के गृहस्थ आश्रम के पिता श्री गुलाब चंद पटना का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता सुशील तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, स्वदेश जैन गुड्डू, महेश बिलहरा, नेवी जैन, संतोष जैन घड़ी, सुरेन्द्र जैन मालथौन, प्रमोद जैन वारदाना, लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, मुकेश जैन ढाना, श्रीकांत जैन सहित सैकड़ों जैन श्रद्धालु उपस्थित थे।

संवाददाता सागर

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बुल्डोजर कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में ंगभीर अपराधों में खौफ बन चुकी बुल्डोजर कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट…

12 hours ago

शहडोल- एक लाख से अधिक लोगों को मिला पक्का घर

शहडोल जिले की 23 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण भोपाल : प्रधानमंत्री आवास योजना…

1 day ago

एक राष्ट्र : एक चुनाव ‘ की गुपचुप तैयारी

भारत की सरकार में यदि बहुत कुछ पारदर्शी है तो बहुत कुछ ऐसा भी है…

2 days ago

अन्नी दुबे बने जन परिषद के सह संयोजक

सागर ।अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री…

2 days ago

रैवासा पीठ के उत्तराधिकारी मलूक पीठाधीश्वर देवाचार्य राजेंद्र दास जी महाराज

आध्यात्मिक क्षेत्र की बुलंदी पर बुंदेलखंड समस्त धमों का वेदों का शास्त्रों का सार यही…

3 days ago

नेता ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी फिर क्या

नेतागिरी का रौब प्रशासन पर किस कदर हावी हो चला है इसकी नजीर मध्यप्रदेश के…

3 days ago