देश

सागर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया,

सागर में  धूमधाम, हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह में
मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया

सागर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सेनानियों का सम्मानित किया। कार्यक्रम में शासकीय उ.मा.वि. वात्सलय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, आर्य कन्या उ.मा.वि. सागर, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कतियां प्रस्तुतियां दी गई। जबकि खेल युवा कल्याण विभाग की खिलाड़ियों द्वारा मलखम के अदभुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जेएनपीए, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण बल मकरोनिया, होम गार्ड सागर, जिला पुलिस बल महिला सागर, 11 एमपी बटालियन एनसीसी बालक, 7 एमपी बटालियन बालिका, शौर्य दल सागर एवं पुलिस बैंड प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री भार्गव ने उत्कष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन ,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, खनिज निगम के उपाध्यक्ष  श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन,नगर निगम  अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, सागर संभाग  के कमिश्नर श्री वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी सी शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, भव्या त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविंद जैन एवं रचना तिवारी ने किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

20 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

1 day ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

4 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago