प्रशासन

सड़क हादसे में मौत होने पर परिजनों को मिलेगा ₹200000 का मुआवजा

सड़क हादसे में मौत होने पर परिजनों को मिलेगा ₹200000 का मुआवजा,योजना का नाम हिट एंड रन मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा 2022 होगा और यह एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार हिट एंड रन मामले में पीड़ित की मौत होने पर उसके परिजनों को दिया जाने वाला मुआवजा 1 अप्रैल से 8 गुना बड़ा कर ₹200000 कर दिया जाएगा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना में जानकारी के अनुसार ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दी जाने वाली मुआवजा राशि भी ₹12500 से बढ़ाकर ₹50000 कर दी गई है मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि योजना का नाम   ” हिट एंड रन मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा 2022 ”    होगा और यह एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी।
एक विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रालय ने रविवार को कहा कि हिट एंड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने संबंधी अधिसूचना 25 फरवरी 2022 को जारी की गई है जिसमें क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि की गई है यह राशि गंभीर रूप से घायलों के लिए बढ़ाकर ₹50000 और मौत के मामले में वर्तमान के ₹25000 से बढ़ाकर ₹200000 कर दी गई है मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा यह योजना 1 अप्रैल 2022 से क्षतिपूर्ति योजना 1989 का स्थान लेगी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुआवजे के लिए आवेदन और पीड़ितों को भुगतान जारी करने की प्रक्रिया के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

14 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

15 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

15 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

2 days ago