नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के बीच अब कॉल करने वाले की पहचान करना आसान हो सकता है। केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने 1 नवंबर 2026 से कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सुविधा लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत फोन पर केवल नंबर ही नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा। खास बात यह है कि इसके लिए Truecaller जैसे किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी।
नई व्यवस्था के तहत यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर आपके फोन में सेव नहीं है, तो भी इनकमिंग कॉल के समय स्क्रीन पर टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाई देगा। यदि नंबर पहले से आपके कॉन्टैक्ट में सेव है, तो आपके फोन में सेव नाम ही प्रदर्शित होगा।यह सुविधा शुरुआती चरण में 4G और उससे उन्नत मोबाइल नेटवर्क पर लागू की जाएगी। इसके लिए मोबाइल उपयोगकर्ताओं को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के जरिए होने वाली ठगी, फर्जी पहचान और स्पैम कॉल की समस्या लंबे समय से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए परेशानी बनी हुई है। नई व्यवस्था से कॉल करने वाले की पहचान करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, केवल नाम दिखाई देने से हर फर्जी कॉल की पहचान सुनिश्चित नहीं होगी। साइबर अपराधी तकनीकी तरीकों से धोखाधड़ी की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी रहेगी।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…
जवाब नहीं दिया तो छिन जाएगा अधिकार जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से…
क्या अब बदलेगा चुनाव लड़ने का कानून? तीन से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने…
पहले बैच के रिटायरमेंट से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी अग्निवीरों को मिलेगा…
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के बीच…