विशेष - बात

गोपाल भार्गव : 21,000 पुत्रियों के अद्धितीय पिता

20 हजार पुत्रियों के हाथ पीले कर चुका है ये पिता। जी हॉ हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश सागर जिले के गढ़ाकोटा की जहाँ मंत्री गोपाल भार्गव ले चुके है हजारों कन्यादान । और इसी बात को लेकर गढ़ाकोटा की शादिया वर्ल्ड फेमस हो चुकीं हैं । ये हम नहीं कह रहे बल्की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। अब मंत्री के साथ कदमताल कर रहीं हैं इनकी बहू जिनको लेकर ग्रामीण महिलाएं अक्सर कहते सुनी जा सकती हैं कि भैया गोपाल भार्गव की बहू तो कमाल कर रई है कबऊं कोनऊं बिटिया के लाने मेंहदी रचा रई है और कबऊं हरदी चढ़ा रई। कबऊं मंगल गीत बजा रई और कबऊं बन्नी गा रई। गढ़ाकोटा में पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा 11 मार्च को रहस मैदान में आयोजित 20 वें कन्यादान सम्मेलन में सैकड़ों वर-वधु विवाह बंधन में बंधकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। मंत्री श्री भार्गव पिछले 21 सालों से रहली क्षेत्र की निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह निजी रूप से करते है। साथ ही निजी तौर पर वर वधुओं को घर गृहस्थी की सामग्री उपहार स्वरूप भेंट करते आ रहे है।

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री भार्गव की बहू श्रीमती शिल्पी भार्गव ने अनोखे अंदाज में नंव वधुओं को आमंत्रित करके उन्हें हल्दी और मेहंदी लगाने की रश्में निभाई। इस दौरान मंत्री गोपाल भार्गव के परिवार के द्वारा हल्दी कार्यक्रम में शामिल वधुओ को भेंट प्रदान की गई। गढ़ाकोटा में 20 वें पुण्य विवाह सम्मेलन के पूर्व हल्दी मेहंदी के रश्में निभाई गई। जिले के गढ़ाकोटा में विवाह सम्मेलन के पूर्व बुंदेलखंड की परम्परा को निभाते हुए सभी रश्में निभाएंगी। दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाली नंव वधुओं के लिये श्रीमती शिल्पी अभिषेक भार्गव ने नेग करते हुए हल्दी लगाई साथ ही सबके हाथों में मेहंदी लगाकर बन्नी, विवाह के गीत गाये। हल्दी कार्यक्रम में शहर की अधिक संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर मंगल गीत गाये। यहां की ग्रामीण महिलाएं मंत्री भार्गव की बहू की तारीफ कर रहीं है । कुछ महिलाओं का स्थानीय भाषा में कहना है कि भैया गोपाल भार्गव की बहू तो कमाल कर रई है कबऊं कोनऊं बिटिया के लाने मेंहदी रचा रई है और कबऊं हरदी चढ़ा रई। कबऊं मंगल गीत बजा रई और कबऊं बन्नी गा रई।

व्यक्तिगत विचार आलेख

श्री शम्भू चौरसिया जी  ,वरिष्ठ पत्रकार 

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

15 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

22 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago