विशेष - बात

गोपाल भार्गव : 21,000 पुत्रियों के अद्धितीय पिता

20 हजार पुत्रियों के हाथ पीले कर चुका है ये पिता, जी हॉ हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश सागर जिले के गढ़ाकोटा की जहाँ मंत्री गोपाल भार्गव ले चुके है हजारों कन्यादान  और इसी बात को लेकर गढ़ाकोटा की शादिया वर्ल्ड फेमस हो चुकीं हैं । ये हम नहीं कह रहे बल्की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। अब मंत्री के साथ कदमताल कर रहीं हैं इनकी बहू जिनको लेकर ग्रामीण महिलाएं अक्सर कहते सुनी जा सकती हैं कि भैया गोपाल भार्गव की बहू तो कमाल कर रई है कबऊं कोनऊं बिटिया के लाने मेंहदी रचा रई है और कबऊं हरदी चढ़ा रई। कबऊं मंगल गीत बजा रई और कबऊं बन्नी गा रई। गढ़ाकोटा में पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा 11 मार्च को रहस मैदान में आयोजित 20 वें कन्यादान सम्मेलन में सैकड़ों वर-वधु विवाह बंधन में बंधकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। मंत्री श्री भार्गव पिछले 21 सालों से रहली क्षेत्र की निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह निजी रूप से करते है। साथ ही निजी तौर पर वर वधुओं को घर गृहस्थी की सामग्री उपहार स्वरूप भेंट करते आ रहे है।

कृपया यह भी पढ़ें –

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री भार्गव की बहू श्रीमती शिल्पी भार्गव ने अनोखे अंदाज में नंव वधुओं को आमंत्रित करके उन्हें हल्दी और मेहंदी लगाने की रश्में निभाई। इस दौरान मंत्री गोपाल भार्गव के परिवार के द्वारा हल्दी कार्यक्रम में शामिल वधुओ को भेंट प्रदान की गई। गढ़ाकोटा में 20 वें पुण्य विवाह सम्मेलन के पूर्व हल्दी मेहंदी के रश्में निभाई गई। जिले के गढ़ाकोटा में विवाह सम्मेलन के पूर्व बुंदेलखंड की परम्परा को निभाते हुए सभी रश्में निभाएंगी। दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाली नंव वधुओं के लिये श्रीमती शिल्पी अभिषेक भार्गव ने नेग करते हुए हल्दी लगाई साथ ही सबके हाथों में मेहंदी लगाकर बन्नी, विवाह के गीत गाये। हल्दी कार्यक्रम में शहर की अधिक संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर मंगल गीत गाये। यहां की ग्रामीण महिलाएं मंत्री भार्गव की बहू की तारीफ कर रहीं है । कुछ महिलाओं का स्थानीय भाषा में कहना है कि भैया गोपाल भार्गव की बहू तो कमाल कर रई है कबऊं कोनऊं बिटिया के लाने मेंहदी रचा रई है और कबऊं हरदी चढ़ा रई। कबऊं मंगल गीत बजा रई और कबऊं बन्नी गा रई।

व्यक्तिगत विचार आलेख

श्री शम्भू चौरसिया जी  ,वरिष्ठ पत्रकार 

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

15 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

22 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago