राजनीतिनामा

13 मार्च को राजधानी में राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस करेगी, 13 मार्च, 2023 को ‘‘राजभवन का घेराव-विशाल मार्च’’

कमलनाथ-श्री जे.पी. अग्रवाल सहित प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ नेतागण-कांग्रेसजन होंगे शामिल

प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 13 मार्च, 2023 सोमवार को राजधानी भोपाल में विशाल मार्च का आयोजन कर राजभवन का जंगी घेराव- करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये उक्त निर्णयानुसार घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, अभा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव, पूर्व सांसद श्री जे.पी. अग्रवाल सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च, सोमवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायकगण और कांग्रेसजन बड़ी संख्या में जवाहर चौक पर एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए राजभवन के घेराव के लिए कूच करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में अपनायी गई क्रोनी कैपीटलिज्म की नीति से गहराये उत्पन्न आर्थिक संकट से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में तब्दील हो गई है।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि देश में बेहताशा बढ़ती हुई महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे निरंतर व उत्तरोत्तर अत्याचार, बलात्कार-सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उनकी निर्मम हत्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित अतिथि विद्वानों, आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों, अतिथि शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व पंचायत कर्मियों के भविष्य को लेकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। लिहाजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उक्त घेराव-विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समस्त जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने जिले के सभी साथियों, विशेष रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों, मण्डलम और सेक्टर अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों सहित सभी कांग्रेसजनों को राजभवन घेराव-विशाल मार्च कार्यक्रम की जानकारी देकर अनिवार्य रूप से उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण सोनकिया, आशीष ज्योतिषी, डॉ दिनेश पटेरिया, पार्षद ताहिर खान ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उक्त निर्देशों के पालन में सागर जिला और पूरे संभाग से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। सागर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों और कांग्रेस के संगठनात्मक ब्लॉकों से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन इस प्रदर्शन में भाग लेंगे।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दमोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

गढ़ाकोटा में आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के…

7 hours ago

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…

12 hours ago

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

1 day ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

1 day ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

1 day ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

3 days ago