खेल जगत

फीफा : अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया

दोहा। फुटबाल के महाकुम्भ कहे जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप में  टूर्नामेंट का संभवतः सबसे बड़ा उलटफेर हो गया। विश्वकप  शुरू होने के तीसरे ही दिन मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हरा दिया। खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया। इस हार के साथ ही ग्रुप-सी में अर्जेंटीना आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। अब अगर उसे अगले चरण में जाना है तो बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। दुनिया के मशहूर फुटबॉल खिलाडी और अपने देश के लिए विश्व कप जीतने की उम्मीद लगाए बैठ महान खिलाड़ी लियोनेस मेसी के लिए यह बड़ा झटका है।

मंगलवार को रोमांचक मैच में सऊदी अरब की टीम पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ गई थी। लेकिन दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए उसने दो गोल किए। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के तीन मिनट के बाद 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल दागा। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया था। इसके बाद उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार 36 मैचों में अपराजेय रहने का क्रम टूट गया। इस दौरान अर्जेंटीना 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ खेले थे। अब अर्जेंटीना का मुकाबला 27 नवंबर को मेक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड से होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह तीसरी जीत है। सऊदी अरब से हारने के बाद अब अर्जेंटीना के दो मैच बचे हैं। अगले राउंड में जाने के लिए अब उसे अपने दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे।

खेल संवाददाता

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago