मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने दो मामलों में संज्ञान लिया है। आयोग के माननीय सदस्य श्री मनोहर ममतानी ने संज्ञान लेकर संबंधित विभागाधिकारियों से समय-सीमा में जवाब मांगा है।
पहला मामला छतरपुर जिले का है। यहां नौगांव थानाक्षेत्र के सरदारपुर गांव के एक किसान बिहारीलाल अहिरवार के आधिपत्य की जमीन पर गांव के ही दबंग द्वारा बिहारीलाल के आवागमन का रास्ता रोक लेने का मामला प्रकाश में आया है। वह दबंग व्यक्ति बिहारीलाल को धमकी देता है। बिहारीलाल ने पुलिस में शिकायत भी की, पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। मामले में आयोग ने पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से प्रकरण की जांच कराकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
दूसरा मामला शिवपुरी जिले का है। शिवपुरी के स्कूल आफ एक्सीलेन्स क्रमांक एक में नवमी कक्षा में अध्ययनरत एक छात्र की यूनिफार्म की फटी जेब देखकर टीचर ने उस छात्र की बेहोश होने तक पिटाई की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पीडित छात्र को डेढ़ घंटे बाद होश आया। मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी, शिवपुरी से प्रकरण की जांच कराकर, पीडित छात्र की मेडिकल रिपोर्ट एवं की गई कार्यवाही के बारे में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…