खेत-खलिहान

किसान भाई चिंतित न हो सरकार उनके  साथ है- गोपाल भार्गव

मंत्री श्री  गोपाल भार्गव पहुंचे रहली के ओला प्रभावित क्षेत्रों में सभी प्रभावित किसानों को दी जाएगी मुआवजा राशि
रहली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में हुई ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का निरीक्षण करने आज लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव पहुंचे। जहां उन्होंने किसानो से चर्चा की और कहा कि आप लोग किसी भी स्थिति में चिंतित न हो, सरकार उनके साथ है। सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार लगातार राजस्व अधिकारियों के माध्यम से सर्वे करा रही है। सर्वे पूर्ण होते ही प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजा राशि हस्तांतरित की जाएगी।लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से रहली विधानसभा क्षेत्र की प्रभावित ग्रामों के संबंध में चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सर्वे पूर्ण होने  एवं रिपोर्ट आने पर मुआवजा राशि प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि राजस्व अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर किसान भाइयों के साथ सर्वे का कार्य कर रहे हैं। जो शीघ्र ही पूर्ण होगा।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री गोविंद दुबे, तहसीलदार श्री संदीप तिवारी, श्री कुलदीप पाराशर, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी – नरेन्द्र सिंह तोमर

सागर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण…

14 hours ago

शराब कांड के बाद सागर में बुलडोजर एक्शन और दो शराब लाइसेंस रद्द

शराब कांड के बाद सागर में प्रशासन का एक्शन: होटल सत्यम , पाथवे रिसोर्ट के…

15 hours ago

बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, अब तीन दिन बैंक बंद

नई दिल्ली। भारतभवः  देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण शुक्रवार…

19 hours ago

भारत-रूस रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-पुतिन की 45 मिनट चली अहम मुलाकात

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले भारत और रूस के बीच रिश्तों…

19 hours ago

सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खामियां मिलने पर सील

जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, रूसल्ला और बहेरिया क्षेत्र में संयुक्त टीम की…

21 hours ago

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

2 days ago